🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अब कोलकाता में भी चलेगी Water Metro, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा

सबसे पहले केरल के कोच्चि में वाटर मेट्रो की सेवा शुरू की गयी थी जो बेहद सफल रही। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने देश के 18 शहरों में वाटर मेट्रो को शुरू करने की योजना बनायी।

By Moumita Bhattacharya

Jun 04, 2026 16:09 IST

कोलकाता में चलेगी वाटर मेट्रो (Water Metro)। इस बात की घोषणा नवान्न में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि जलपथ से आवाजाही को आधुनिक बनाने के लिए यह विचार किया जा रहा है।

इसके साथ ही अब बंगाल में भी वाटर मेट्रो की सेवा को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि उनकी केंद्रीय जहाज मंत्री सर्वानंद सोनेवाल के साथ बैठक हुई है। इस बैठक में राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं।

बता दें, सबसे पहले केरल के कोच्चि में वाटर मेट्रो की सेवा शुरू की गयी थी जो बेहद सफल रही। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने देश के 18 शहरों में वाटर मेट्रो को शुरू करने की योजना बनायी। पहले चरण में जिन शहरों में वाटर मेट्रो को शुरू करने के बारे में सोचा गया है उनमें शामिल हैं -

  1. गुवाहाटी
  2. श्रीनगर
  3. पटना
  4. वाराणसी
  5. अयोध्या
  6. प्रयागराज

Read Also | दल-बदल पर सख्त भाजपा, तृणमूल नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं: शमीक भट्टाचार्य

इसके साथ ही तेजपुर और डिब्रुगढ़ में भी वाटर मेट्रो के शुरू होने की घोषणा की जा चुकी है। गुरुवार (4 जून) को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में भी वाटर मेट्रो के शुरू होने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने और क्या कहा? सुनिए यहां -

सागरमाला 2 परियोजना में बंगाल शामिल :

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सागरमाला 2 परियोजना में शामिल होने वाला है। उन्होंने बताया कि इस केंद्रीय परियोजना के तहत शीपिंग, लॉजिस्टिक्स और आयात-निर्यात के व्यापार के लिए जो-जो आवश्यकताएं हैं, उन सभी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व की तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकार की अनिच्छा और अयोग्यता की वजह से बंगाल सागरमाला 1 परियोजना का हिस्सा नहीं बन सका था। लेकिन सागरमाला 2 के तहत राज्य में ₹22 हजार 700 करोड़ रुपए की परियोजना का आश्वासन दिया है।

दादनपात्र घाट पर बनेगा नया बंदरगाह

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ताजपुर में राज्य के पास जमीन नहीं है। इसलिए बंदरगाह बनाने के लिए कोई संरचना भी नहीं बनायी गयी है।

Read Also | कोलकाता के कॉलेज में कैश कांड! स्टोर रूम से 2 सूटकेस में लाखों रुपए बरामद लेकिन...

गुरुवार (4 मई) को नवान्न से राज्य सरकार ने एक नए बंदरगाह की घोषणा की है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ताजपुर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर दादनपात्र घाट में नया बंदरगाह बनाया जाएगा। यहां राज्य सरकार के पास 1700 किलोमीटर भूमि है। वहां आसानी से बंदरगाह का निर्माण संभव हो सकेगा।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं : -

  1. 44 जेटी बनायी जाएगी।
  2. राष्ट्रीय जल पथ के लिए 25 जेटी का निर्माण किया जाएगा।
  3. बागबाजार, आहिरीटोला, शोभाबाजार, मल्लिक घाट, रामकृष्ण घाट, बांधा घाट का सुन्दरीकरण और मरम्मत का काम किया जाएगा। इस काम को दुर्गापूजा तक सम्पन्न कर लेना होगा।
  4. गंगा सागर मेले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की योजना बनायी गयी है। कपिल मुनी का आश्रम से सटे समुद्र तट के आसपास का विकास किया जाएगा।
  5. कोलकाता पोर्ट इलाके में जिस जमीन पर जबरदस्ती दखल किया गया हो वहां गैरकानूनी कार्यों को रोकने के लिए कड़े कदम लिए जाएंगे।
  6. परिवहन और शीपिंग विभाग बनेगा अलग।

Articles you may like: