🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सुरेंद्रनाथ कॉलेज कैश कांड मामले में वेंडर परितोष दत्त को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परितोष दत्त कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य देवाशीष बंद्योपाध्याय का करीबी वेंडर था।

By Moumita Bhattacharya, Sayani Jowardar

Jun 04, 2026 16:39 IST

सुरेंद्रनाथ कॉलेज से हथियार बरामद होने की घटना में परितोष दत्त को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत मंगलवार (2 जून) को कॉलेज के यूनियन रूप से हथियार बरामद किया गया था।

इस घटना में बुधवार (3 जून) को देवाशीष बंद्योपाध्याय और परितोष दत्त नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी गयी थी। अब इसी मामले में परितोष दत्त को बर्धमान से कोलकाता पुलिस की गुंडा दमन शाखा ने गिरफ्तार किया।

कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परितोष दत्त कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य देवाशीष बंद्योपाध्याय का करीबी वेंडर था। सुरेंद्रनाथ कॉलेज से भारी मात्रा में दीमक खाए हुए नोट बरामद होने के बाद से ही कॉलेज को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे हैं। काफी लोगों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Read Also | कोलकाता के कॉलेज में कैश कांड! स्टोर रूम से 2 सूटकेस में लाखों रुपए बरामद लेकिन...

गौरतलब है कि सुरेंद्रनाथ कॉलेज से नगद रुपए के साथ-साथ हथियार बरामद होने के बाद ही मोचीपाड़ा थाना में इस मालमे में शिकायत दर्ज करवायी गयी थी। इसमें देवाशीष बंद्योपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ उसके करीबी वेंडर परितोष दत्त का भी नाम सामने आया था। बताया जाता है कि उसपर कॉलेज की कई आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की जिम्मेदारी थी।

Articles you may like: