अपनी देशभक्ति फिल्मों की सीरिज में 'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल एक और फिल्म के साथ तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'बटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज होने की तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है।
मोशन पोस्टर को देखकर ही अहसास हो रहा है कि इस फिल्म की कहानी भी साहस और संघर्ष से जुड़ी होगी। फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान कर रहे हैं और निर्देशन राजकुमार संतोषी।
फिल्म 'बटवारा 1947' पहले 'लाहौर 1947' के नाम से बन रहा था। हालांकि बाद में इसका नाम बदलकर इसे 'बटवारा 1947' किया गया। फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर ही समझ में आ रहा है कि सनी देओल ही एक बार फिर से लीड रोल कर रहे हैं।
Read Also | क्या अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म 'गदर 3' को किया कंफर्म? जानिए यहां
पोस्टर में वह एक मशाल थामे हुए नजर आ रहे हैं जिनके चेहरे पर गुस्सा और नाराजगी दिखाई दे रही है। इस फिल्म के साथ लगभग 30 सालों बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की आइकॉनिक जोड़ी वापस लौट रही है। इससे पहले इस जोड़ी ने फिल्म 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' में काम किया था। ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
फिल्म 'बटवारा 1947' का मोशन पोस्टर देखें यहां :
In times of hatred and fear, he chose courage.
” Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 9, 2026
Watch #Batwara1947 in theatres from 14th August 2026.@iamsunnydeol @realpreityzinta @AzmiShabana @alifazal9 karandeol @sargam.singh44 @khhushihajare @kanikkakapur
@RajSantoshi @AKPPL_Official pic.twitter.com/WYnLAodPEB
फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। बताया जाता है कि फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान इसका नाम 'लाहौर 1947' नहीं रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने फिल्म का नाम 'बटवारा 1947' रखने का फैसला लिया।
Read Also | 15 जून को सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' का टिजर लॉन्च करेंगे आमिर खान
NBT की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'बटवारा' टाइटल प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने रजिस्टर करवा रखा था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आमिर खान ने सलीम अख्तर के परिवार से बात की और वे इस टाइटल को देने के लिए राजी हो गए।
फिल्म 'बटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ नजर आएंगे। साथ ही शबाना आजमी और अली फजल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म का म्यूजिक सुरों के जादूगर ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। वही लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखा है।