🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कांचरापाड़ा के निजी स्कूल के बंद कमरे से ₹1 करोड़ से अधिक नगद बरामद, विधायक ने लगाया सांसद की संलिप्तता का आरोप

बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास का दावा है कि इस मामले में कांचरापाड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी और बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक की संलिप्तता हो सकती है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 11, 2026 11:16 IST

पूरी रात की तलाशी अभियान के बाद कांचरापाड़ा के प्रसिद्ध निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ताला बंद कमरे से करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इस घटना में पुलिस ने स्कूल के अकाउंटेंट अभीक नाथ को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनसे पूछताछ की जा रही है जिसमें इस भारी नगदी के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास का दावा है कि इस मामले में कांचरापाड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी और बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में रुपयों की बरामदगी के बाद रात को उन्हें गिनने के लिए स्कूल में 3 मशीनों को लाया गया था। बताया जाता है कि गुरुवार (11 जून) की भोर तक नोटों को गिनने का काम किया गया। सूत्रों की मानें तो रुपयों के एक पैकेट से ही 26 लाख रुपए बरामद हो चुके हैं।

Read Also | कोलकाता के कॉलेज में कैश कांड! स्टोर रूम से 2 सूटकेस में लाखों रुपए बरामद लेकिन...

इसके बाद पुलिस ने बरामद हुए नगद रुपयों को जब्त कर लिया। जांच अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि इतनी भारी मात्रा में रुपए स्कूल में क्यों लाए गए थे और उन्हें स्कूल के ही एक कमरे में क्यों बंद रखा गया था, इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की जा रही है।

अभी तक हिरासत में लिए गए अकाउंटेंट इन सवालों का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए हैं। साथ ही मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्कूल के सीक रूम की एक अलमारी से कंडोम के पैकेट भी बरामद हुए हैं।

बता दें, गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार (10 जून) की रात को बीजपुर थाना की पुलिस ने स्कूल में तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान में स्कूल के एक तालाबंद कमरे में से रुपयों के 8 पैकेट बरामद हुए। मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रिंसीपल विकासचंद्र पाल ने दावा किया वह स्कूल में छात्रों के दाखिले का रुपया है।

उनका दावा है कि अप्रैल के महीने से ही अकाउंटेंट उन रुपयों को बैंक में जमा न करके स्कूल में ही रख दिए हैं। हालांकि बैंक में क्यों इन रुपयों को जमा नहीं करके स्कूल में ही रखा गया है, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। प्रिंसिपल का दावा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Read Also | सुरेंद्रनाथ कॉलेज कैश कांड मामले में वेंडर परितोष दत्त को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुधवार (10 जून) की रात को ही बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास स्कूल गए थे। उनका दावा है कि बीजपुर के निवासियों के लिए उक्त शैक्षणिक संस्थान गर्व करने वाला था लेकिन अब यह भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। सुदीप्त दास का आरोप है कि ED, CBI के डर से काला धन छिपाकर रखने के लिए स्कूल का इस्तेमाल किया जा रहा था।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज के एक बंद कमरे से इसी प्रकार से दो सूटकेस में नगद कैश बरामद किया गया था। हालांकि इन रुपयों को दीमक ने चट कर गए थे। लेकिन कॉलेज की छत पर दो कमरे या यूं कहें बेडरुम मिलने के बाद काफी हंगामा मच गया था।

इन कमरों में न सिर्फ एसी, बिस्तर और अत्याधुनिक शौचालय की व्यवस्था थी बल्कि कमरे में से हथियार और कंडोम के पैकेट भी बरामद हुए थे। इसके साथ ही कमरों से सटे छत से शराब की खाली बोतलों के मिलने का भी दावा किया गया था।

Articles you may like: