जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में एक निजी अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जोधपुर के पावटा स्थित मेडीहब प्राइवेट अस्पताल में अचानक आग लग गई है। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी के मुताबिक, शॉट सर्किट के बाद लगी अस्पताल में आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद वहां से लोग भागने लगे। वहीं मरीज भी जान बचाकर भागने लगे। हालांकि मरीजों को और अस्पताल स्टॉफ को बाहर निकाला गया है।
मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया
बताया जा रहा है कि अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है, वहीं अस्पताल के सारे स्टाफ भी अस्पताल से बाहर आ गए है। फिलहाल आग से कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।
अन्य अस्पताल में शिफ्ट हुए मरीज
सूचना मिलते ही अस्पताल में लगी आग पर बुझाने के लिए मौके पर दमकल पहुंच चुकी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि इस घटना से वहां भगदड़ मची हुई है। वहीं मरीज परेशान दिख रहे हैं।