🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Peddi में जाह्नवी कपूर के बदले जाएंगे विवादित सीन, डायरेक्टर ने मांगी माफी

फिल्म Peddi में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस प्रकार से दिखाया गया है उसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 06, 2026 13:40 IST

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) ने महज दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड ₹150.49 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है लेकिन यह फिल्म विवादों से नहीं बच सका है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस प्रकार से दिखाया गया है उसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।

लोग इसे 'अश्लील', 'महिलाओं का अपमान' और 'मर्दों की घटिया सोच' आदि कहकर आलोचना कर रहे हैं। बढ़ते विवाद को ध्यान में रखते हुए अब फिल्म के मेकर्स ने माफी मांगते हुए फिल्म के 'विवादित हिस्सों' में बदलाव करने की घोषणा की है। फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने X हैंडल पर इस बाबत घोषणा की है।

डायरेक्टर ने क्या दी सफाई?

सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में फिल्म 'पेद्दी' के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने लिखा है कि हमारा उद्देश्य कभी भी किसी महिला किरदार को ऑब्जेक्टिफाई करना या उसका अपमान करना नहीं था। माफी मांगते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए।

Read Also | 15 जून को सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' का टिजर लॉन्च करेंगे आमिर खान

इससे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। हमने 'पेद्दी' के कुछ सीन के बारे में मिली प्रतिक्रिया सुनी है और इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने लिखा कि फीडबैक पर विचार करने के बाद हमने संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है। हर महिला सम्मान, महत्व और गरिमापूर्ण प्रतिनिधित्व की हकदार है। हम ऐसी कहानियां सुनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो मजबूत किरदारों को सराहती हैं और उन मूल्यों को बनाए रखती हैं।

क्यों गरमाया यह मामला?

4 जून को फिल्म 'पेद्दी' के रिलीज होने के बाद फिल्म को 'भारतीय जड़ों से जुड़ी कहानी' कहकर प्रमोट किया। फिल्म में राम चरण की मेहनत की काफी तारीफ तो हो रही है लेकिन काफी दर्शकों का आरोप है कि जिस तरह कैमरा जान्‍हवी कपूर के शरीर को दिखाता है, जिस तहर के डायलॉग का इस्‍तेमाल किया गया है, वह महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया गया है।

वहीं डायरेक्टर के माफी मांगने के बावजूद दर्शकों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को यह पहले से पता था कि वो क्‍या कर रहे हैं। अब यह माफीनामा सिर्फ लीपापोती है। हालांकि कुछ दर्शकों ने अपनी गलती को स्वीकार कर उसे सुधारने की कोशिश की सराहना भी की है।

Articles you may like: