🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्यों मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय हमेशा काले-सफेद कपड़ों में ही नजर आते हैं? खुद बतायी वजह

हर जगह पर विजय काले सूट और सफेद शर्ट में ही नजर आ रहे हैं। आखिर दुनिया में इतने रंग होने के बावजूद वह काले-सफेद इन दो रंगों में ही सिमट गए हैं?

By Moumita Bhattacharya

Jun 06, 2026 01:33 IST

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय जो अब देश के किसी भी राज्य के सबसे स्टाइलिश मुख्यमंत्री के तौर पर लोकप्रिय हो रहे हैं। जब से थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है, उसके बाद से ही उनके कपड़ों को लेकर भी चर्चाएं होने लगी है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी हो, सरकारी बैठक हो, जनसभा को संबोधित करना हो या फिर कोई प्रशासनिक कार्यक्रम - हर जगह पर विजय काले सूट और सफेद शर्ट में ही नजर आ रहे हैं। थलपति विजय पेशे से वकील भी नहीं बल्कि फिल्मों के एक्टर रहे हैं। आखिर दुनिया में इतने रंग होने के बावजूद वह काले-सफेद इन दो रंगों में ही सिमट गए हैं?

इस सवाल का जवाब तमिलनाडु के CM विजय ने खुद ही दिया -

पिछले दिनों तिरुचिरापल्ली में बतौर मुख्यमंत्री अपनी पहली बड़ी जनसभा में थलपति विजय ने इस बारे में बात की। विजय ने कहा कि काफी लोग मुझसे पूछते हैं कि क्यों मैं बार-बार काले-सफेद सूट में ही नजर आ रहा हूं।

इसका जवाब देते हुए उन्होंने भी पलटकर सवाल किया, 'क्या हम सूट नहीं पहन सकते? सूट क्या सिर्फ ताकतवर या खास कुछ लोगों के लिए बना है? ऐसा कोई नियम नहीं है।'

विजय कहते हैं कि मैं हर रंग का कपड़ा नहीं पहन रहा हूं। सिर्फ काले-सफेद रंग के लिबास में ही नजर आ रहा हूं बिल्कुल जैसा हमारा मन होना चाहिए - स्वच्छ और सरल। मैंने दो रंगों को एक संदेश देने के लिए ही चुना है।

मेरी राजनीति जैसी होगी, वैसा ही मेरा जीवन भी होगा - स्वच्छ, सच्चाई और सादगी से भरा। थलपति विजय के इतना कहते ही पूरी सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। हालांकि कई लोग मुख्यमंत्री के इस बयान में भी राजनीति ढूंढ रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय का कहना है कि काला और सफेद रंग कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि उनके राजनीतिक जीवन को दर्शाता है। वह यह दिखाना चाहते हैं कि राजनीति में वह किसी भी प्रकार का दोहरापन या गोपनियता का सहारा नहीं लेना चाहते।

बता दें, गत मई में जब थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तब भी उन्होंने काला-सफेद सूट ही पहना था। उसके बाद से ही उनके कपड़े तमिलनाडु की राजनीति का अहम हिस्सा बन गए। लोग इसके पीछे छिपे किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत संदेश को ढूंढने की कोशिशों में जूट गए।

अब विजय ने उन सभी कयासों को बंद करते हुए खुद ही स्पष्ट कर दिया कि उनके कपड़ों का रंग असलियत में स्वच्छता, सरलता और सच्चाई का प्रतीक है। विजय का कहना है कि मेरी राजनीति भी काले-सफेद जैसी ही स्पष्ट है।

Articles you may like: