कालीघाट में लंबी बैठक के बाद तृणमूल ने अपनी पार्टी की नई वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कमेटी के सदस्यों के नाम और उनके पदों की घोषणा भी कर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार (5 जून) को नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
अभिषेक बनर्जी को पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में पुराने पद यानी तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव पर ही बहाल रखा गया है। इसके साथ संयुक्त रूप से सचिव के पद पर डेरेक ओ'ब्रायन और दोला सेन को रखा गया है।
तृणमूल की वर्किंग कमेटी की घोषणा करते सांसद कल्याण बनर्जी :
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee announces decisions made in the party's National Working Committee Meeting -
— ANI (@ANI) June 5, 2026
1. Derek O'Brien and Dola Sen will be joint secretaries at the national level to assist Abhishek Banerjee who is the national general secretary
2. pic.twitter.com/dQBHxWGLnv
किसे सौंपा गया कौन सा पद?
प्रदेश तृणमूल अध्यक्ष - चंद्रिमा भट्टाचार्य।
राष्ट्रीय कार्यसमिति के सह-अध्यक्ष - सुब्रत बख्शी।
प्रदेश तृणमूल के सह-अध्यक्ष - साजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंद्योपाध्याय और स्वाति खंदकार।
राज्य सचिव - बाबर अली, पुलक राय, असीमा पात्र, अरूप विश्वास और राजीव बंद्योपाध्याय
पार्टी के कार्यवाहक सदस्य - ज्योतिप्रिय मल्लिक, डॉ. राणा चट्टोपाध्याय, विदेश बोस, तृणांकुर भट्टाचार्य, जया दत्त, तापस चट्टोपाध्याय, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देव।
तृणमूल ने पार्टी के शाखा संगठन को भी नए सिरे से सजाया है -
- तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष सायनी घोष और सचिव मधुरीमा ठाकुर को बनाया गया है।
- तृणमूल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष माला राय को बनाया गया है।
- तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) की अध्यक्ष प्रियंका अधिकारी बनी हैं।
- पार्टी के श्रमिक संगठन (INTTUC) के अध्यक्ष मलय घटक चुने गए।
- हॉकर्स संगठन के अध्यक्ष मदन मित्रा को बनाया गया।
- तृणमूल कृषक संगठन के अध्यक्ष बेचाराम मन्ना को बनाया गया।
- पार्टी के खेतिहर मजदूरों के अध्यक्ष पूर्णेंदु बसु को बनाया गया।
- अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) सेल की अध्यक्ष बीरबाहा हांसदा चुनी गयी।
- तृणमूल की प्रवक्ता चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा और कुणाल घोष को बनाया गया। वर्तमान में जो पैनलिस्टर हैं, उनकी जिम्मेदारी वैसी ही बनी रहेगी।
- पार्टी का कोषाध्यक्ष शुभाशिष चक्रवर्ती को बनाया गया।