🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फुटबॉल महाकुंभ : ओपनिंग मैच से लेकर हर स्टेज की डिटेल, जानिये कौन सी टीम है किस ग्रुप में?

मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका से होगी शुरुआत, 48 टीमों वाला ऐतिहासिक वर्ल्ड कप, भारत में Zee और DD Sports पर लाइव प्रसारण।

मेक्सिकोः फीफा (FIFA) द्वारा आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026 ( FIFA World Cup 2026) की शुरुआत अब कुछ ही घंटों में होने जा रही है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसक एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को फुटबॉल के इस महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्साहित और बेताब हैं।

इस बार टूर्नामेंट पहले से कहीं बड़ा और भव्य है, क्योंकि पहली बार 48 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबानी की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के पास है।

किसके बीच होगा पहला मुकाबला?

उद्घाटन मैच में ग्रुप A की दो टीमें आमने-सामने होंगी-मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका।

यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि 16 साल पहले 2010 वर्ल्ड कप में भी यही दोनों टीमें ओपनिंग मैच में भिड़ी थीं।

उस समय टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में हुआ था, जबकि इस बार मेक्सिको को मेजबान देश बनाया गया है। इस मैच में ओचोआ और गिल्बर्टो मोरा जैसे खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी।

मैच कहां खेला जाएगा?

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला मेक्सिको सिटी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मैच कब शुरू होगा?

भारतीय समय के अनुसार यह मैच गुरुवार रात 12:30 बजे शुरू होगा।

भारत में लाइव कैसे देखें?

भारतीय दर्शक इस मुकाबले को कई प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं-

डिजिटल प्लेटफॉर्म

-Zee5 ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग।

-इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा

-3 महीने का पैक: ₹799

-1 साल का पैक: ₹1699

टीवी प्रसारण

-Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD

- Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD

फ्री में देखने का विकल्प

-दूरदर्शन स्पोर्ट्स (DD Sports) पर ओपनिंग मैच मुफ्त में उपलब्ध होगा

FIFA वर्ल्ड कप 2026ः किस ग्रुप में कौन है?
ग्रुप A

मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक रिपब्लिक

ग्रुप B

कनाडा, बोस्निया-हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड

ग्रुप C

ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती

ग्रुप D

अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की

ग्रुप E

जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर

ग्रुप F

नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया

ग्रुप G

बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड

ग्रुप H

स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे

ग्रुप I

फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे

ग्रुप J

अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन

ग्रुप K

पुर्तगाल, कोलंबिया, कांगो, उज्बेकिस्तान

ग्रुप L

इंग्लैंड, क्रोएशिया, पनामा, घाना

Articles you may like: