🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली में कहां-कहां खुली मात्र ₹5 वाली कैंटिन? एक कप चाय से कम कीमत पर क्या-क्या मिलेगा यहां?

दिल्ली के 45 अलग-अलग जगहों पर इन कैंटिन को खोला गया है जहां मात्र ₹5 में न सिर्फ भरपेट बल्कि पौष्टिक भोजन भी मिलेगा।

By Moumita Bhattacharya

Dec 27, 2025 20:03 IST

मात्र ₹5 में क्या मिलता है? एक कप चाय, एक छोटा सा चॉकलेट! इससे ज्यादा और क्या ही मिल जाएगा। अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। अब ₹5 में मिलेगा भरपेट भोजन। हाल ही में दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर 'अटल कैंटिन' की शुरुआत की गयी है।

दिल्ली के 45 अलग-अलग जगहों पर इन कैंटिन को खोला गया है जहां मात्र ₹5 में न सिर्फ भरपेट बल्कि पौष्टिक भोजन भी मिलेगा। क्या-क्या मिलेगा यहां? दिल्ली में कहां-कहां खुली है मात्र ₹5 वाली कैंटिन?

आइए आपको विस्तार से बताते हैं -

कैंटिन में भोजन मिलने का समय

₹5 वाली 'अटल कैंटिन' में अलग-अलग समय भोजन की व्यवस्था की गयी है। यहां दोपहर का भोजन 12 बजे से 3 बजे तक मिलेगा। वहीं रात का भोजन शाम 6 बजे से मिलना शुरू होगा जो रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगा। बताया जाता है कि कुछ कैंटिन में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक और शाम 6.30 से रात 9.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

क्या-क्या मिलेगा?

इस कैंटिन में मात्र ₹5 में 600 ग्राम भोजन दिया जाएगा। एक थाली में 4 रोटियां, दाल, एक सब्जी, चावल और अचार मिलेगा। बताया जाता है कि एक बार में यहां 500 लोगों को भोजन मिलेगा। प्रत्येक व्यक्ति को भोजन लेने से पहले टोकन मिलेगा। एक टोकन मिलने के 3 घंटे बाद दूसरा टोकन मिलेगा।

कहां-कहां खुलेगा ₹5 वाला कैंटिन?

* नरेला (सेक्टर A-6, होलांबी कलां)

* बवाना (शाहबाद दौलतपुर, एसआरएस बवाना)

* आदर्श नगर

* शालीमार बाग

* वजीरपुर

* तिमारपुर

* शकूरबस्ती

* मंगोलपुरी

* राजौरी गार्डन

* मादीपुर

* शकूरपुर

* मोती नगर

* राजिंदर नगर

* विकासपुरी

* मटियाला

* द्वारका

* नजफगढ़

* पालम

* महरौली

* आरके पुरम

* छतरपुर (शांति कैंप, भाटी माइंस)

Prev Article
दुनिया की 5 ऐसी ज्वालामुखी जो हजारों सालों बाद अचानक कभी भी फिर से 'जाग' सकती हैं!

Articles you may like: