क्या आपको म्यूजियम में घूमना और इतिहास को करीब से देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो ने आखिरकार म्यूजियम के दरवाजे आम लोगों के लिए भी खोल दिए हैं। हाल ही में दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर इस म्यूजियम का उद्घाटन किया गया। किसी भी अन्य रेल म्यूजियम की तरह ही दिल्ली मेट्रो के म्यूजियम में भी दर्शक मेट्रो के इतिहास से रू-ब-रू हो सकेंगे।
पिछले शुक्रवार (19 दिसंबर) को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने म्यूजियम का उद्घाटन किया। पर इस म्यूजियम में क्या-क्या खास होगा और कितनी है एंट्री शुल्क?
म्यूजियम में क्या-क्या होगा खास?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से इस बाबत अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि म्यूजियम में सिम्यूलेटर मौजूद है जहां से मेट्रो रेल का रियल टाइम अनुभव मिल सकेगा। इसके साथ ही यहां टनल बोरिंग मशीन और लॉन्चिंग गार्डर आदि का अनुभव भी प्राप्त किया जा सकता है।
म्यूजियम में आने वाले दर्शक खेल-खेल में सीख सकेंगे कि कैसे मेट्रो का सिस्टम तैयार किया जाता है! इन सबसे साथ-साथ म्यूजियम में क्वीज स्क्रीन, सेल्फी प्वाएंट और रिटेल थेरेपी शॉप भी होंगे जो निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित करेगा। बताया जाता है कि मेट्रो रेल म्यूजियम के फेज 1 में 50 पैनल, कियॉस्क आदि लगाए गए हैं।
एंट्री शुल्क व Timing?
दिल्ली का मेट्रो म्यूजियम ब्लू लाइन पर भारत मंडपम और सुप्रीम कोर्ट के पास मौजूद है। यहां तक आने के लिए मेट्रो के अलावा सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
कहां - सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन।
समय - मंगलवार से रविवार (सोमवार को बंद), सुबह 10 से शाम 4 बजे तक।
एंट्री शुल्क - ₹10 प्रति व्यक्ति
Where tunnels tell tales and the past blends effortlessly with the present...
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 20, 2025
Welcome to the Delhi Metro Museum at Supreme Court Metro Station! It was inaugurated on 17th December, 2025. This magnificent space showcases the incredible journey of the metro through immersive… pic.twitter.com/ri8qZgc2XA