🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वैष्णो देवी की यात्रा में श्राइन बोर्ड ने बदले नियम, निर्धारित की गयी यात्रा की समयसीमा

श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने यात्रा शुरू करने और समाप्त करने की समयसीमा भी बांध दी है। क्या है वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम?

By Moumita Bhattacharya

Dec 22, 2025 11:20 IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मौजूद माता वैष्णो देवी की यात्रा पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। नववर्ष से पहले त्रिकुटा पहाड़ियों की तलहटी में स्थिति माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की पवित्र गुफा में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इसके मद्देनजर श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने यात्रा शुरू करने और समाप्त करने की समयसीमा भी बांध दी है। क्या है वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम? किन नियमों में किया गया बदलाव?

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को पहले से ही पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के साथ ही RFID यात्रा कार्ड भी प्राप्त करना अनिवार्य है। नव वर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही श्राइन बोर्ड ने नए नियम लागू किए हैं।

तय की गयी यात्रा की समयसीमा

मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं के यात्रा शुरू करने से लेकर समाप्त करने तक की समयसीमा अब बांध दी गयी है। बताया जाता है कि RFID यात्रा कार्ड प्राप्त करने के 10 घंटे के अंदर तीर्थ यात्री को अपनी यात्रा शुरू कर देनी होगी। सिर्फ इतना ही नहीं श्रद्धालुओं को अगले 24 घंटों के अंदर माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आधार शिविर कटरा में वापस लौट कर आना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

बता दें, अब तक माता वैष्णो की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद RFID यात्रा कार्ड प्राप्त करने की वैलिडिटी 12 घंटे रखी गयी थी। श्रद्धालुओं को RFID यात्रा कार्ड प्राप्त करने के 12 घंटों के अंदर यात्रा शुरू कर देना होता था लेकिन यात्रा समाप्त करने का कोई समय निर्धारित नहीं था। नव वर्ष के समय माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

तो अगर आप भी नए साल का स्वागत त्रिकुटा पहाड़ी की तलहटी में बसी माता वैष्णो देवी के आर्शिवाद और दर्शन के साथ करना चाहते हैं तो ध्यान रखें, RFID यात्रा कार्ड प्राप्त करने के 10 घंटों के अंदर आपको यात्रा शुरू कर देनी होगी और 24 घंटों में यात्रा पूरी कर कटरा बेस कैम्प में वापस लौट आना होगा। इस बाबत सभी रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दे दी गयी है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Prev Article
'चिल्लई कलां' के पहले दिन ही बर्फ से ढंकी कश्मीर की वादियां, शून्य के नीचे पहुंचा पारा

Articles you may like: