आज (9 अप्रैल) को देश के दो राज्यों, असम और केरल के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान एक बड़ा ही अनोखा नजारा देखने को मिला। पुडुचेरी के VOC सरकारी स्कूल में बनाए गए वोटिंग बूथ पर साड़ी पहनकर मतदाताओं का स्वागत 'नीला' करती दिखाई दी। खास बात यह है कि नीला कोई महिला या इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट है।
केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में तकनीक का एक नया रंग 'नीला' (Robot Neela) ने मतदाताओं को दिल जीत लिया है। 'नीला' एक इंटरैक्टिव रोबोट है जो वोट डालने आए मतदाताओं का स्वागत करने के साथ ही उनकी मदद करने के लिए भी तैनात है। वह मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आने वाले वोटरों को फूल देकर उनका स्वागत और उन्हें वोट डालने के लिए उत्साहित कर रही है।
#WATCH | Puducherry Elections 2026 | A robot, Nila welcomes voters arriving at VOC Govt School to exercise their franchise. pic.twitter.com/rFOanNwntn
— ANI (@ANI) April 9, 2026
क्या है खासियत?
मीडिया रिपोर्ट्स में रोबो मिरर के कौशिक के हवाले से बताया गया है कि 'नीला' एक इवेंट बेस्ड रोबोट है। इसका इस्तेमाल शादियों, सरकारी कामों और चुनाव जैसे इवेंट्स में किया जाता है। इसे कोयंबटूर से लाया गया है।
बताया जाता है कि 'नीला' में वॉयस का फीचर है और यह बात भी कर सकती है। कमांड डालने पर इसके पास खड़े व्यक्ति को उसकी आवाज सुनाई देती है। कौशिक ने बताया कि घाघरा और दुपट्टा ओढ़कर, पारंपरिक जेवरों से सजी 'नीला' उक्त मतदान केंद्र पर वोट डालने आए वोटरों का स्वागत कर रही है।
बता दें, पुडुचेरी, असर और केरल में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।