दुबई में हुए एक सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की जान चली गयी। वहीं कई बुरी तरह से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहर दुबई में बीच सड़क पर एक ट्रक खराब होकर खड़ी थी।
पीछे से आ रही एक मिनी बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे का शिकार बनकर कई भारतीय मजदूरों की जान चली गयी। ये रोजी-रोटी की तलाश में दुबई तो गए थे, लेकिन वापस नहीं लौट सकें। बताया जाता है कि मृतकों का परिचय अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है।
दुबई की ट्रैफिक पुलिस विभाग के जनरल डायरेक्टोरेट के डिरेक्टर ब्रिगेडियर जूमा सलेम बिन सुवाईदान ने बताया कि प्राथमिक तौर पर जांच करने पर पता चला कि बड़े ट्रक में अचानक को यांत्रिक गड़बड़ी आने की वजह से ही यह हादसा हुआ।
Read Also | आज रात बदल सकता है आसमान का रंग, धरती से टकरा सकता है सौर तूफान, NASA की चेतावनी
अचानक इस गड़बड़ी के पैदा होने की वजह से ट्रक चलते-चलते बीच रास्ते में ही रुक गयी थी। पुलिस अधिकारियों ने संभावना जताते हुए कहा कि मिनी बस संभवतः तेज गति से आ रही थी और सामने वाला ट्रक रुक गया है इस बात पर ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया होगा।
असावधानी की वजह से मिनी बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी और इस घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी और करीब 9 लोग घायल बताए जाते हैं। हालांकि इनमें से कितने भारतीय हैं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस दुर्घटना के बाद दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Read Also | अस्थि विसर्जन के लिए निकले लोग वापस नहीं लौटे, फिरोजपुर में बड़ा हादसा
दूतावास की ओर से कहा गया है कि दुबई में हुए इस सड़क हादसे में कई भारतीय श्रमिकों की मौत की खबर से हम गहरा दुख है। साथ ही आश्वासन दिया है कि मृतकों और घायलों के परिवारों को हर संभव कानूनी और चिकित्सकीय सहायता दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया के किसी भी देश में यदि हाईवे या एक्सप्रेसवे पर अगर कोई गाड़ी हो जाती है तो निर्धारित दूरी पर इंडिकेटर या चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है। इस मामले में यह नियम पालन किया गया था या नहीं इसकी जांच दुबई पुलिस कर रही है।
साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। बताया जाता है कि मारे गए श्रमिकों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया और कानूनी दस्तावेजों का काम पूरा होने के बाद मृतकों के शव भारत लाने की व्यवस्था की जाएगी।