दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुलाकात की। इस बैठक का उन्होंने सकारात्मक परिणाम मिलने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दो चरणों के लिए कम से कम 1,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति का पत्र प्राप्त हुआ है।
मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में ग्रामीण और कृषि क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण हैं। यहां 60-65% लोग कृषि पर निर्भर हैं। इसलिए मैंने कृषि मंत्री से मुलाकात की। आज हमें उनसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दो चरणों के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति का पत्र प्राप्त हुआ है।
इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही एक नई ग्रामीण रोजगार योजना शुरू करने की घोषणा की जिसके तहत इस महीने काम शुरू करने के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चरण की समय-सीमा इस महीने समाप्त हो रही है और ग्रामीण रोजगार के लिए एक नई योजना जल्द शुरू की जाएगी। इसलिए आज 700 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई है ताकि इसी महीने काम आगे बढ़ सके।
Read Also | मेट्रो विस्तार और रेल सुविधाओं को लेकर रेल मंत्री से मिले जनप्रतिनिधि
इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बंगाल के दौरे पर आएंगे तब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि 20 जून को जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारा नारा 'कृषि बचाओ, गांव बचाओ' है। 20 जून को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर आएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने इस बात का भी अफसोस जताया कि पिछली सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू ही नहीं होने दी जिससे राज्य के लोगों को लाभ मिल सकता था।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी कई सौगातें लेकर जाएंगे। हम भी बाद में बंगाल के दौरे पर जाएंगे और वहां की कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।