क्या ममता बनर्जी का साथ छोड़कर फिरहाद हकीम भी अब 'नए तृणमूल' में शामिल होने वाले हैं? सोमवार (8 जून) को विधानसभा में ऋतव्रत बंद्योपाध्याय के कमरे में फिरहाद हकीम को देखने के बाद से ही यह अटकलें लगायी जा रही हैं।
सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में तृणमूल से निष्कासित हुए विधायक संदीपन साहा के साथ ऋतव्रत बनर्जी के कमरे फिरहाद हकीम गए। लंबे समय बाद जब विधानसभा से फिरहाद हकीम बाहर निकले तब मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया था और इस बारे में जानने की उत्सुकता भी थी।
लेकिन फिरहाद हकिम, 'नो कमेंट्स प्लीज...' कहकर निकल गए। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मंत्री तापस राय ने फिरहाद हकीम और अशोक देव के साथ विधानसभा की लॉबी में अलग बैठक भी की।
Read Also | फलता का दबंग नेता जहांगीर खान एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, नेपाल सीमा से गिरफ्तार
सुबह से ही दिल्ली में तृणमूल को एक के बाद एक कई झटके लगे। सुबह ही सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और राज्यसभा सांसद के पद से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद दोपहर में 20 अन्य तृणमूल सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर NDA ब्लॉक में शामिल होने की इच्छा जतायी।
Kolkata: TMC leader Firhad Hakim arrived at the West Bengal Assembly to meet Leader of the Opposition Ritobrata Banerjee and TMC MLA Sandipan Saha during the Assembly session pic.twitter.com/ZEgCm8gyRQ
— IANS (@ians_india) June 8, 2026
इस पत्र को काकोली घोषदस्तीदार ने लिखा था जिसपर 20 सांसदों ने हस्ताक्षर किया था। वहीं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी भी इंडी ब्लॉक के साथ बैठक कर रही हैं। दिल्ली में जब बंगाल की राजनीति को लेकर सरगर्मियां बढ़ गयी हैं, ऐसे समय में बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी के दाएं हाथ कहलाने वाले फिरहाद हकिम क्या कुछ नया समीकरण बना रहे है?
वह एंटाली के निष्कासित विधायक संदीपन साहा के साथ विधानसभा में उलुबेड़िया पूर्व के निष्कासित विधायक ऋतव्रत बंद्योपाध्याय से मिलने पहुंचे। विधानसभा में प्रवेश करते समय फिरहाद हकिम ने अपनी गाड़ी का काला शीशा ऊपर चढ़ा रखा था।
इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के किसी सवाल का भी जवाब नहीं दिया। अब देखने वाली बात होगी कि जब दिल्ली में तृणमूल की संसदीय पार्टी टूट कर बिखर गयी है, ऐसे समय में क्या 'बॉबी' हकीम भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं?