🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फिर से उड़ान सेवाएं हुई बाधित : दिल्ली में 100 फ्लाइट्स रद्द, कोलकाता में भी फ्लाइट्स Delay, क्यों?

कुछ जगहों पर मौसम की वजह से फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी तो कहीं फ्लाइट्स ने विलंब से उड़ान भरी। कहीं पर कन्वेयर बेल्ट की दिक्कतों की वजह से यात्रियों को गंतव्यों तक पहुंचने में दिक्कतें आयी।

By Amartya Lahidi, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 21, 2025 21:12 IST

उड़ान सेवाएं एक बार फिर से बाधित हुई हैं। दिल्ली, श्रीनगर और कोलकाता एयरपोर्ट पर अलग-अलग वजहों से सेवाओं में रुकावट आई है। कुछ जगहों पर मौसम की वजह से फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी तो कहीं फ्लाइट्स ने विलंब से उड़ान भरी। कहीं पर कन्वेयर बेल्ट की दिक्कतों की वजह से यात्रियों को गंतव्यों तक पहुंचने और अपना सामान लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली में घने स्मॉग ने प्रभावित की उड़ान सेवाएं

रविवार को घने स्मॉग और बहुत कम दृश्यता की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं का शेड्यूल फिर से अव्यवस्थित हो गयी। रविवार की सुबह से ही पूरा एयरपोर्ट परिसर घने कोहरे की चादर में ढका हुआ था। इस वजह से कम से कम 97 फ्लाइट्स को रद्द कर देना पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार रद्द होने वाली करीब 48 फ्लाइट्स दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थीं। वहीं 49 फ्लाइट्स दिल्ली से टेक ऑफ करने वाली थीं। इतनी सारी फ्लाइट्स के रद्द होने की वजह से यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटरडार 24' के मुताबिक रद्द होने के अलावा रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुईं। औसतन हर फ्लाइट ने निर्धारित समय से 23 मिनट देर से टेक ऑफ किया। दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि हालात आम तौर पर सामान्य ही लेकिन यात्रियों का दावा है कि स्थिति कुछ और ही है।

दिल्ली एयरपोर्ट से हर दिन करीब 1,300 फ्लाइट्स टेक ऑफ और लैंड करती हैं। इस दिन यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। इस हालात ने कई लोगों को इस महीने की शुरुआत में उड़ान सेवाओं में हुई रुकावट की यादें ताजा कर दी।

दिल्ली के साथ-साथ श्रीनगर में भी खराब मौसम का असर उड़ान सेवाओं पर पड़ा है। यहां बर्फबारी और बारिश की वजह से रविवार को 11 उड़ानों को रद्द कर देना पड़ा है। जम्मू और दिल्ली में खराब मौसम की वजह से अधिकारियों को श्रीनगर जाने वाली दो और उड़ानों को रद्द करना पड़ा हैं। कहा जा रहा है कि जब तक मौसम साफ नहीं होता उड़ान सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद कम है।

कोलकाता एयरपोर्ट के कन्वेयर बेल्ट सिस्टम में परेशानी

शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट के C पोर्टल के कन्वेयर बेल्ट सिस्टम में दिक्कत आ गई। यह सिस्टम IndiGo ऑपरेट करता है। यात्रियों का चेक-इन किया हुआ सामान सीधे कन्वेयर बेल्ट के जरिए एयरक्राफ्ट के कार्गो एरिया में पहुंचना चाहिए। खराब कन्वेयर बेल्ट की वजह से एयरपोर्ट पर कर्मचारी सामानों को खुद ढोकर ले जाते नजर आएं।

इस वजह से कई फ्लाइट्स समय पर टेक ऑफ नहीं कर पाईं। रविवार को C पोर्टल सेवाओं को AB पोर्टल पर स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन बाद में जानकारी मिली कि इस पोर्टल में भी नई दिक्कतें आ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कई यात्रियों ने शिकायत दर्ज करवायी है कि उनका सामान अपनी जगह पर नहीं पहुंचा है।

Prev Article
अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी ने प्रधानमंत्री से लगायी मदद की गुहार, तीन तलाक खत्म करने पर की तारीफ
Next Article
घुसपैठ के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा - अपनी गलती दूसरों पर थोपने की आदत है

Articles you may like: