साल 2025 में दुनिया युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं, दुर्घटनाएं जैसी कई घटनाओं का साक्षी रहा है। अगले साल यानी 2026 में भी हालात सुधरने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। यह दावा हम नहीं बल्कि भविष्य मल्लिका की भविष्यवाणी कर रही है। इस भविष्यवाणी के अनुसार अगले साल इससे भी बुरा कुछ होने वाला है।
15वीं सदी में ओडिया भाषा में लिखी गई भविष्य मल्लिका ने भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में कई भविष्यवाणियां की है। आइए जान लेते हैं कि भविष्य मल्लिका ने 2026 के बारे में क्या भविष्यवाणी की है!
क्या तीसरा विश्व युद्ध होगा?
भविष्य मल्लिका के अनुसार अगले साल यानी 2026 में कई बड़ी घटनाएं घट सकती हैं। इन घटनाओं के असर से पूरी दुनिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं। दुनिया के कई देशों में गृह युद्ध शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे विश्व युद्ध की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ेगा। भविष्य मल्लिका के अनुसार तीसरा विश्व युद्ध वर्ष 2025 से 2027 के बीच हो सकता है।
Read Also : माघ मेले में कौन से दिन प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने से मिलेगा महाकुंभ जैसा पुण्य?
भयानक प्राकृतिक आपदाएं
भविष्य मल्लिका के अनुसार साल 2026 में कुदरत और मौसम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। भारत और अमेरिका जैसे कई देशों में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ेगी। कश्मीर और दिल्ली में तापमान इतना गिर जाएगा कि आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो सकती है। वहीं कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के साथ ही भूकंप का भी खतरा भी जताया गया है।
क्या महंगाई बढ़ेगी?
भविष्य मल्लिका की भविष्यवाणी के अनुसार 2026 में दुनिया भर में आर्थिक संकट आएगा। दुनिया भर में आर्थिक हालात खराब हो जाएंगे। महंगाई और गंभीर रूप ले लेगी। वित्तीय संकट पश्चिमी देशों से शुरू होगा। वित्तीय संकट के कारण पश्चिमी देशों में रहने वाले भारतीय भी खाली हाथ घर वापस लौट आएंगे। वित्तीय संकट के कारण अलग-अलग देशों में गृह युद्ध की स्थिति बन सकती है।
Read Also : क्या अगले साल सस्ता होगा सोना? क्या है साल 2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? पढ़िए यहां
महामारी का प्रकोप
भविष्य मल्लिका में बताया गया है कि साल 2026 में एक अनजान वायरस हमला हो सकता है। वर्ष 2026 से शुरू होकर 2027 में खत्म होने वाला वायरस गंभीर रूप लेगा। यूरोप में रेडिएशन इतना बढ़ जाएगा कि इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।