🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

साल 2026 में कब-कब है नए घर में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त? देखिए जनवरी से दिसंबर तक की पूरी List

सिर्फ घर खरीदना ही काफी नहीं होता है बल्कि घर में हवन-पूजन करवाने के बाद वहां रहा जा सकता है। 2026 में कब-कब है गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त?

By Sayam Krishna Dev, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 19, 2025 17:01 IST

कौन ऐसा होगा जो नहीं चाहता कि खुद का एक घर हो! अगर आपने भी खुद के घर का न सिर्फ सपना देखा बल्कि उसे पूरा भी करने वाले हैं तो हमारी तरफ से ढेर सारी बधाई। लेकिन सिर्फ घर खरीदना ही काफी नहीं होता है बल्कि घर में हवन-पूजन करवाने के बाद वहां रहा जा सकता है।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक वास्तु शांति की पूजा के बाद ही घर में प्रवेश करना, निवास करना आदि को शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती हैं और घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास माना जाता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि गृह प्रवेश की पूजा करने के बाद ही नए घर में लक्ष्मी का निवास और बरकत होती है।

आइए जान लेते हैं जनवरी से लेकर दिसंबर तक कब-कब शुभ तिथि और मुहूर्त है?

जनवरी 2026 - यूं तो सरस्वती पूजा या वसंत पंचमी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन इस साल वसंत पंचमी के दिन शुक्र अस्त जा रहा है। इसलिए वसंत पंचमी वाले दिन शुभ आयोजनों को वर्जित माना गया है।

फरवरी 2026

7 फरवरी - रात 12:23 से दोपहर 1:18 बजे तक।

11 फरवरी - सुबह 9:58 से सुबह 10:53 बजे तक।

19 फरवरी - रात 8:52 से 20 फरवरी को सुबह 6:55 बजे तक।

20 फरवरी - सुबह 6:55 से दोपहर 2:38 बजे तक।

21 फरवरी - दोपहर 1:00 से शाम 7:07 बजे तक।

26 फरवरी - रात 2:40 बजे से सुबह 6:49 बजे तक।

26 फरवरी - सुबह 6:51 से दोपहर 12:11 बजे तक।

मार्च 2026

4 मार्च - सुबह 7:39 से 5 मार्च सुबह 6:42 बजे तक।

5 मार्च - सुबह 6.42 से सुबह 8.17 बजे तक।

6 मार्च - सुबह 9:29 से शाम 5:53 बजे तक।

9 मार्च - रात 11:27 से 10 मार्च की सुबह 6:37 बजे तक।

14 मार्च - सुबह 3:03 से सुबह 6:32 बजे तक।

14 मार्च - सुबह 6:32 से 15 मार्च सुबह 4:49 बजे तक।

अप्रैल 2026

20 अप्रैल - सुबह 5:51 से सुबह 7:27 बजे तक।

मई 2026

4 मई - सुबह 5:51 से 7:27 बजे तक।

8 मई - दोपहर 12:21 से रात 9:20 बजे तक।

13 मई - सुबह 5:32 से दोपहर 1:29 बजे तक।

जून 2026

24 जून - सुबह 5:25 से दोपहर 1:59 बजे तक।

26 जून - रात 10:22 से 27 जून सुबह 5:25 बजे तक।

27 जून - सुबह 5:25 बजे से रात 10:11 बजे तक।

जुलाई 2026

1 जुलाई - सुबह 6:51 से 2 जुलाई सुबह 5:27 बजे तक।

2 जुलाई - सुबह 5:27 से 9:27 बजे तक।

6 जुलाई - शाम 4:07 से 7 जुलाई सुबह 5:29 बजे तक।

नवंबर 2026

11 नवंबर 11 - सुबह 6:40 से 11:38 बजे तक।

14 नवंबर - सुबह 8:24 से 11:23 बजे तक।

20 नवंबर - सुबह 6:56 से 21 नवंबर सुबह 6:31 बजे तक।

21 नवंबर - सुबह 4:56 से 22 नवंबर सुबह 5:54 बजे तक।

25 नवंबर - सुबह 6:52 से 26 नवंबर सुबह 6:52 बजे तक।

26 नवंबर - सुबह 6:52 से शाम 5:47 बजे तक।

दिसंबर 2026

2 दिसंबर - रात 10:51 से 3 दिसंबर सुबह 6:58 बजे तक।

3 दिसंबर - सुबह 6:58 से 9:23 बजे तक।

4 दिसंबर - सुबह 10:22 से रात 11:44 बजे तक।

11 दिसंबर - सुबह 3:04 से सुबह 7:04 बजे तक।

12 दिसंबर - सुबह 7:04 से दोपहर 2:06 बजे तक।

Prev Article
माघ मेले में कौन से दिन प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने से मिलेगा महाकुंभ जैसा पुण्य?

Articles you may like: