जिंदगी में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि आपसे बुरी किसी और की किस्मत हो ही नहीं सकती है। खुद को बेबस और मजबूर महसूस करने लगते हैं। हालात के आगे झुक जाते हैं। आपको इन परेशानियों से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन ऐसे समय में भी भगवान पर भरोसा नहीं खोएं।
साथ ही मान्यताओं में कहा जाता है कि जब जीवन कई तरह के संकटों से घिरा हो ऐसे समय में अगर मंदिर में कुछ खास वस्तुओं का गुप्त दान किया जाए तो बड़े-बडे़ संकट से उबरा जा सकता है। साथ ही राशि में मौजूद कई तरह के ग्रह दोषों से भी छुटकारा पा सकते हैं।
कौन सी चीजों का करना चाहिए गुप्त दान?
आसन
किसी भी मंदिर में गुप्त रूप से आसन दान करने से शुभ फल मिल सकते हैं। इस गुप्त दान का पुण्य लंबे समय प्रभावी रहता है। इसके अलावा मान्यताओं के अनुसार जो लोग आसन पर बैठकर पूजा, पाठ और जाप करते हैं उन्हें भी पुण्य मिलता है। गुरुवार को आसन दान करने का शुभ दिन है। यह घर में बृहस्पति की स्थिति को मजबूत करता है। यह खुशहाल शादीशुदा जीवन को बढ़ावा देता है। यह शादी के रास्ते में आने वाली रुकावटों को भी दूर करता है और सुख, समृद्धि और सौभाग्य को बढ़ाता है।
पूजन सामग्री
किसी भी मंदिर में गुप्त रूप से पूजन सामग्री दान करने से भी बहुत लाभ मिल सकता है। यह बृहस्पति की स्थिति को मजबूत करता है। देवगुरु के आशीर्वाद से जीवन में शुभ ऊर्जा का संचार होता है।
तांबे का लोटा या कमंडल
तांबे का लोटा या कमंडल का इस्तेमाल भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए किया जाता है। महादेव के किसी भी मंदिर में तांबे का लोटा या कमंडल दान करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। सोमवार को इसे दान करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
माचिस
माचिस का इस्तेमाल आमतौर पर मंदिर जाकर दीया, अगरबत्ती या मोमबत्ती जलाने के लिए किया जाता हैं। माचिस दान करना खास तौर पर हनुमान मंदिरों में शुभ माना जाता है। आप मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिरों में जाकर माचिस चढ़ा सकते हैं।
घी
आप मंदिरों में पूजा और आरती के लिए घी दान कर सकते हैं। गुरुवार को किसी भी मंदिर में जाकर घी दान करने का शुभ दिन है। आप रविवार को भी घी दान कर सकते हैं। अगर घर में आर्थिक तंगी बहुत बढ़ गई है तो गुरुवार को किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर घी दान करें। घी का दीया जलाएं इससे भी आपको फायदा मिलेगा।