शायद ऐसा कोई इंसान नहीं होगा जिसे सोना पसंद न हो। खासकर महिलाओं को सोने के गहने पहनना बहुत पसंद होता है। यह सुनहरा धातु सिर्फ एक कीमती गहना ही नहीं है बल्कि आध्यात्मिक मान्यताओं के लिहाज से भी इसका बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में सोने को बहुत पवित्र धातु माना जाता है।
पूजा या शुभ कार्यों के दौरान शरीर पर सोने के गहने पहनने की सलाह दी जाती है। सोने के ऐसे गहनों को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। शरीर के किस हिस्से में इसे पहनना चाहिए और किस हिस्से में नहीं, इसके भी कुछ खास नियम हैं। यूं तो सोना ज्यादातर कान, हाथ या गले में पहना जाता है। मान्यताओं में कहा जाता है कि सोना को कमर से नीचे नहीं पहनना चाहिए लेकिन कुछ लोग सोने की पायल और पैरों में भी सोने की बिछुआ पहनना पसंद करते हैं। पर क्या पैरों में इस शुभ धातु को पहनना उचित है?
पैरों में सोना पहनना शुभ है या अशुभ?
हिंदू धर्म में सोने को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी की तरह सोना का ही सम्मान करना चाहिए। यह घर में खुशहाली और धन का प्रवाह पक्का करता है। पैरों में देवी लक्ष्मी का प्रतीक पहनना उनका अपमान माना जाता है। शरीर का निचला हिस्सा खासकर पैर गंदगी के संपर्क में आता हैं।
इसलिए कहा जाता है कि सोना केवल शरीर के ऊपरी हिस्से में ही पहनना चाहिए। सोना कान, गर्दन, हाथ और कमर में पहना जा सकता है। माना जाता है कि पैरों में सोना नहीं पहनना चाहिए। यह अशुभ हो सकता है।
पैरों में सोना पहनने से क्या हो सकता है?
सोने को धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि पैरों में सोना पहनने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। अगर देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं तो वह तुरंत उस घर को छोड़ देती हैं। उनके साथ श्री वैभव भी चला जाता है। व्यक्ति के जीवन में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ता है। आर्थिक तंगी आ जाती है। राजा से रंक बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है। देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि हट जाने से परिवार पर अशांति का काला साया मंडराने लगता है। शादीशुदा जिंदगी तबाह हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र में सोने को बृहस्पति देव का धातु माना जाता है। सोना पहनने से व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। लेकिन कमर से नीचे यानी पैरों में सोना पहनने से इसका उल्टा असर हो सकता है। इससे कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है और देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए सावधान रहें।