दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले व्यक्तियों के बारे में कहा जाता है कि वे दूसरों से कुछ अलग होते हैं। इस समय सूर्य वृश्चिक राशि से होकर गमन करता है। उसके साथ धनु राशि पानी जितना शीतल होता है। अग्नि व शीतल जल के इस अद्भुत मिलन के प्रभाव ही दिसंबर में पैदा होने वाले जातकों को दूसरों से बिल्कुल अलग बनाता है। कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो दिसंबर में पैदा होने वाले लोगों को दूसरों के मुकाबले अलग खड़ा करता है।
नेतृत्व की क्षमता
इस महीने में जो लोग जन्म लेते हैं, उनमें नेतृत्व की क्षमता सामान्य रूप से ही रहती है। खुद क्या कर रहे हैं, इस बात को लेकर पूरी तरह से आत्मविश्वासी होते हैं। स्थिर मनोभाव की वजह से दूसरे भी उनपर भरोसा करते हैं। नाम और यश के पीछे नहीं दौड़ते बल्कि सभी के साथ एक समान व्यवहार करते हैं। कभी पक्षपात नहीं करते।
मानसिक तौर पर मजबूत
दिसंबर में पैदा होने वाले व्यक्ति मानसिक रूप से काफी दृढ़ माने जाते हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी दिमाग ठंडा रखकर आगे बढ़ पाते हैं। बहुत कम उम्र में ही परिपक्व हो जाते हैं। इनमें किसी भी परिस्थिति को संभालने की क्षमता होती है।
गंभीरता के साथ सोचने की क्षमता
दिसंबर में पैदा होने वाले लोग अपनी उम्र के मुकाबले काफी आगे होते हैं। जीवन के कई ऐसे सुक्ष्म विषयों पर उनकी नजर होती है जिनके बारे में आमतौर पर दूसरे लोग अधिक नहीं सोचते हैं। दूसरे लोगों के मुकाबले किसी विषय को लेकर अधिक गंभीरता के साथ विश्लेषण कर पाते हैं।
Read Also | क्या अगले साल सस्ता होगा सोना? क्या है साल 2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? पढ़िए यहां
जिम्मेदार
अगर इन लोगों ने कुछ ठान लिया तो फिर इन्हें रोक पाना लगभग असंभव सा हो जाता है। इन्हें अगर कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे पूरी तरह से पूरा करते हैं। एक गलती को दूसरी बार नहीं दोहराते। दिसंबर में पैदा हुए लोगों को जबरदस्ती कोई काम नहीं करवाया जा सकता है।
सृजनशीलता
दिसंबर में जन्म लेने वाले लोग दूसरों के मुकाबले अधिक दक्ष होते हैं, सृजनशील होते हैं। कलात्मक पेशे से जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें जरूर सफलता मिलती है। रिश्तों से लेकर जीवन से जुड़ी समस्याओं का बड़ी आसानी से ही हल ढूंढ निकालते हैं।
रोमांच करते हैं पसंद
दिसंबर में पैदा होने वाले लोगों के मन में हमेशा कुछ नया जानने की इच्छा पनपती रहती है। ये खुले दिल के इंसान होते है। घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। एडवेंचर प्रेमी होते हैं। हमेशा नई चीजों के बारे में जानने में दिलचस्पी लेते हैं।