🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी के सोशल मीडिया का Bio बदला लेकिन नहीं हटा 'मुख्यमंत्री' शब्द...

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया का बायो बदल दिया है। लेकिन उन्होंने 'मुख्यमंत्री' शब्द को नहीं हटाया है।

By Moumita Bhattacharya

May 09, 2026 15:16 IST

पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ-साथ जिस बात की चर्चा हो रही थी, वह था पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्रोफाइल का बायो (Bio)। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद और नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच उनके फेसबुक हो या X हैंडल दोनों जगहों पर ही बायो में Chief Minister लिखा हुआ था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर खुब चर्चाएं भी हो रही थी।

आखिरकार तृणमूल सुप्रीमो ने अपने सोशल मीडिया का बायो बदल दिया है। लेकिन उन्होंने 'मुख्यमंत्री' शब्द को नहीं हटाया है। शनिवार को जब शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया उसके बाद ही ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपना बायो भी बदल दिया।

Read Also | कितनी संपत्ति के मालिक हैं बंगाल के भावी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी? कितना कैश और कितनी गाड़ियां हैं उनके पास?

अब ममता बनर्जी के सोशल मीडिया बायो में लिखा हुआ है : 'Founder Chairperson All India Trinamool Congress. Chief Minister of West Bengal (15th, 16th and 17th Vidhan Sabha)'। इसका अर्थ हुआ कि उन्होंने अपने नाम के साथ 'पूर्व मुख्यमंत्री' (Former Chief Minister) नहीं लगाया है बल्कि अपने सोशल मीडिया बायो में उन्होंने सिर्फ अपने कार्यकाल की व्याख्या कर दी है।

ममता बनर्जी का पुराना Bio

गौरतलब है कि भारी बहुमत से भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जीत हासिल की है। हालांकि चुनाव परिणाम घोषित होने के बावजूद ममता बनर्जी ने इसे जनादेश नहीं बल्कि उनके खिलाफ रची गयी साजिश करार दिया। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 5 मई को उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी।

उन्होंने भाजपा पर वोट लूटने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह लड़ाई भाजपा नहीं बल्कि चुनाव आयोग के साथ लड़ी गयी थी।

शनिवार की दोपहर के बाद ममता बनर्जी के प्रोफाइल का नया Bio

इसके बाद 7 मई को उनके सरकार की मियाद खत्म होने के बाद राज्यपाल आर. एन. रवि ने विधानसभा को भंग कर दिया जिसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी। 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम अन्य नेताओं की उपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

इसके बाद ही ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल का बायो बदल दिया। हालांकि गौर करने वाली बात रही कि उन्होंने अपने बायो में पूर्व मुख्यमंत्री, Ex Chief Minister अथवा Former CM जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया।

Articles you may like: