🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजस्थान बनाम गुजरात मैच में कैसा होगा पिच का बर्ताव ? बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगी अधिक मदद ?

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच होगा। जानिए पिच का बर्ताव कैसा रहेगा, बल्लेबाज और गेंदबाज में किसे अधिक मदद मिलेगी ?

By लखन भारती

May 09, 2026 14:56 IST

जयपुरः इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के 19वें सीजन का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। ये इस ग्राउंड की पिच नंबर-6 पर होगा, जो इस सीजन में पहली बार इस्तेमाल में होगी। ये टॉप-4 की भी लड़ाई है। दोनों टीमें एक ही नांव पर सवार है। दोनों ने 10-10 मैच खेले हैं, जिसमें से 6-6 जीते हैं और 4-4 मैच हारे हैं।

राजस्थान रॉयल्स 12 अंक और +0.512 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (-0.147) के चलते टीम पांचवें नंबर पर है। अगर आज RR जीती तो अंक तालिका में पहले या दूसरे स्थान पर आ जाएगी। GT जीतकर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी और राजस्थान टॉप-4 से भी बाहर हो जाएगी।

राजस्थान ने पिछले 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, टीम को अपने होम ग्राउंड (सवाई मानसिंह स्टेडियम) पर खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात लगातार 2 हार के बाद जीत की हैट्रिक लगा चुकी है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड

जयपुर के इस स्टेडियम में आईपीएल के कुल 66 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 23 बार जीती है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 43 बार जीती है। यहां सर्वाधिक टीम टोटल 229 रन है, जो SRH ने इसी साल बनाया था। सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी विराट कोहली की है, उन्होंने 2024 में इस ग्राउंड पर नाबाद 113 रन बनाए थे। पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 167 रन है।

इस साल इस ग्राउंड पर खेले गए दोनों मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। 25 अप्रैल को खेले गए पहले मैच में SRH ने 5 और 1 मई को DC ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

RR vs GT मैच की पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर होगा। इस सीजन ये इस पिच पर पहला मैच होगा। आज एक हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। इस सीजन इस ग्राउंड पर दोनों बार राजस्थान ने 200 से अधिक रन बनाए, लेकिन लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी। यहां ओस भी महत्वपूर्ण रोल निभाती है, इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी ही करना चाहेंगे। तेज गेंदबाजों को आज शायद कम मदद मिले, उनके खिलाफ जमकर रन बन सकते हैं।

Articles you may like: