‘मैं शुभेंदु अधिकारी ईश्वर के नाम पर शपथ लेता हूं कि…।’ शनिवार (9 मई) की सुबह 11:33 बजे। पश्चिम बंगाल के 9वें और भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ली। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उन्हें राज्यपाल आर. एन. रवि ने शपथ दिलाई।
#WATCH Kolkata | BJP leader Suvendu Adhikari greets PM Narendra Modi and other senior leaders of the NDA after taking oath as the Chief Minister of West Bengal pic.twitter.com/xjgOgTh6U9
” ANI (@ANI) May 9, 2026
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री के चेहरे पर मुस्कान स्पष्ट नजर आ रही थी। उन्होंने पीठ थपथपाकर राज्य के नए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों से एक-एक कर शिष्टाचार मुलाकात की।
इसके बाद एक-एक कर दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने शपथ ली। कुल मिलाकर इस दिन ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 6 विधायकों ने शपथ ग्रहण की। हालांकि अभी तक किसी के विभाग की घोषणा नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आर. एन. रवि के साथ शुभेंदु अधिकारी ANI पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस को पराजित करते हुए भारी मतों से जीत हासिल कर राज्य में सरकार बनाई। राज्य में कुल 294 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 293 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत हासिल की।
भारी जनादेश के साथ आज पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन हुआ।