कोलकाता में बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह के आयोजन स्थल यानी ब्रिगेड परेड मैदान में पहले से ही वर्षारोधी बनाया गया है। शुक्रवार की पूरी रात जागकर इस आयोजन स्थल को वर्षारोधी बनाया गया है। इसके बावजूद अगर तेज बारिश होती है और खुले मैदान का बड़ा हिस्सा कीचड़ से भर जाता या जलमग्न हो जाता है तो उससे निपटने के लिए भी अधिकारियों ने योजना बना रखी है।
ब्रिगेड मैदान को जलरोधी बनाने की बड़ी व्यवस्था
आयोजन स्थल के केंद्र में 3 लाख वर्ग फुट में फैला एक विशाल जलरोधी हैंगर टेंट बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शपथग्रहण समारोह के दौरान बारिश होने की स्थिति में उपस्थित नेता-मंत्रियों और मेहमानों को सुरक्षित रखने उद्देश्य से इसे तैयार किया गया है। मौसम बिगड़ने की स्थिति ढके हुए क्षेत्र का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त तिरपाल भी तैयार रखे गए हैं।
अगर बारिश होती है और व्यवस्थाओं को तेजी से बदलना पड़ा व बारिश रुकने के बाद मैदान में फिर से सब कुछ व्यवस्थित करने के लिए 1000 से अधिक कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किया गया है ताकि इस समारोह में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ टीमें सिर्फ इस बात को सुनिश्चित करेगी कि कीचड़ वाले इलाकों को समतल और जलजमाव वाले क्षेत्रों से पानी निकालकर उन्हें फिर से समतल बनाया जाए।
WB: à¤à¥à¤à¤¿à¤—ेठपà¤à¥‡à¤ गà¥à¤à¤à¤‰à¤‚ठमें BJP à¤à¤à¤•à¤à¤ के शपथ गà¥à¤à¤à¤£ à¤à¤®à¤à¤à¥‹à¤ कॠतैयà¤à¤à¤¿à¤¯à¤à¤‚#Kolkata #WestBengal #BJPGovernment #BrigadeParadeGround #SwearingInCeremony #SamacharEiSamay pic.twitter.com/WshqtjhJTi
— Samachar Ei Samay (@Samachareisamay) May 8, 2026
मुख्य मंच को तीन हिस्सों में बंटा
आयोजन स्थल पर बने मुख्य मंच को विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के लिए तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। इसके एक हिस्से को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के लिए आरक्षित रखा है। एक भाग को राज्यपाल और शपथग्रहण समारोह से जुड़ी आधिकारिक कार्यवाहियों के लिए और
तीसरे हिस्से में नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहीं मौसम की स्थिति और अधिक खराब होती है तो इस आशंका को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने वैकल्पिक समारोह स्थल के रूप में नेताजी इंडोर स्टेडियम को भी तैयार रखा है।