🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रवींद्र जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, क्या कहा उन्होंने?

रवींद्र जयंती के मौके पर ही खास तौर पर बंगाल की नव-निर्वाचित सरकार का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

By Moumita Bhattacharya

May 09, 2026 10:40 IST

आज का दिन पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। आज पहली बार भाजपा के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार का गठन होने वाला है। इसके साथ ही आज कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती भी मनायी जा रही है।

यूं कहा जा सकता है कि रवींद्र जयंती के मौके पर ही खास तौर पर बंगाल की नव-निर्वाचित सरकार का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्धारित समय से पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं।

कोलकाता आने से पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रवींद्र जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कविगुरु को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "आज, 25 वैशाख (बांग्ला कैंलेंडर अनुसार) के खास दिन पर हम गुरुदेव ठाकुर के प्रति दिल से श्रद्धा अर्पित करते हैं। गुरुदेव ठाकु एक असाधारण प्रतिभा के धनी साहित्यिक, चिंतक और कवि थे।"

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि उन्होंने खुद को एक दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारतीय सभ्यता के चिरंतर स्वर के रूप में स्थापित किया है। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने मानवता की गहनतम अनुभूतियों और हमारी संस्कृति के महानतम आदर्शों को वाणी प्रदान की है।

नई सोच, सृजनात्मक शक्ति और सांस्कृतिक आत्मविश्वास के द्वारा उन्होंने हमारे समाज को समृद्ध किया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि हम गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ उन्हें याद कर रहे हैं। उनके विचारों का प्रकाश हमारे चिंतन और प्रयासों का पथप्रदर्शक बने।

गौरतलब है कि आज (9 मई) पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में पहली सरकार का गठन होने वाला है जिसमें मुख्यमंत्री के पद पर शुभेंदु अधिकारी शपथ-ग्रहण करेंगे।

इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री जे. पी. नड्डा, भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश-बिहार-दिल्ली के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सम्राट चौधरी और रेखा गुप्ता समेत अन्य नेता व भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में कोलकाता पहुंच चुके हैं।

Articles you may like: