🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सिर्फ राष्ट्रपति नहीं संविधान का है अपमान, अहंकार ही लाएगा तृणमूल का पतन - नरेंद्र मोदी ने फिर किया तीखा वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तर बंगाल दौरे को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से बढ़ गयी हैं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 08, 2026 17:00 IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल गंदी राजनीति कर रही है। उनका अहंकार ही उनके पतन का कारण बनेगा। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (रविवार) को दिल्ली में मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद कही। वहीं दूसरी ओर कोलकाता के धर्मतल्ला में धरना दे रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में आयोजकों ने राज्य सरकार को कोई जानकारी नहीं दी थी।

गत शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के उत्तर बंगाल दौरे को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से बढ़ गयी हैं। राष्ट्रपति ने जहां अपने कार्यक्रम स्थल को बदलने की वजह से नाराजगी जतायी थी वहीं राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के उपस्थित न होने का आरोप भी लगाया गया है। शनिवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X हैंडल पर पोस्ट कर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा था। रविवार को भी उन्होंने तृणमूल को आड़े हाथों लिया।

पीएम मोदी ने तृणमूल पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम का ब्वॉयकट करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संथाल समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू पश्चिम बंगाल गयी थी। राष्ट्रपति को योग्य सम्मान देना तो दूर की बात है, तृणमूल ने उनके इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का ही Boycott कर दिया। उन्होंने तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संविधान का अपमान है। यह सिर्फ राष्ट्रपति नहीं बल्कि देश के संविधान का अपमान है।

Read Also | राष्ट्रपति के मुद्दे पर मुख्य सचिव से गृह मंत्रालय ने की रिपोर्ट तलब, मांगी गयी कौन सी जानकारियां?

बता दें, शनिवार को इंटरनेशनल संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू उत्तर बंगाल के दौरे पर आयी थी। इस कार्यक्रम का स्थल अचानक बदलने की वजह से द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री द्वारा उनका स्वागत नहीं करने को लेकर भी अपना दुःख व्यक्त किया था। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जुबानी जंग शुरू हो गयी थी।

पीएम मोदी ने शनिवार को अपने X हैंडल पर पोस्ट किया था कि तृणमूल सभी सीमाओं को लांघ गयी है। इसके 24 घंटे के अंदर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं दूसरी ओर धर्मतल्ला के धरना मंच से ममता बनर्जी ने सभी आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम एयरपोर्ट अथॉरिटी की जमीन पर आयोजित की गयी थी।

नरेंद्र मोदी को भी दंभी करार देते हुए राज्य की मंत्री शशि पांजा ने PIB की एक फोटो को अपना हथियार बनाया है। उन्होंने कहा कि आप बैठे हुए थे और राष्ट्रपति आपके बगल में खड़ी थी। यह फोटो हमने देखा है। यहीं अहंकार है। साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया था।

Prev Article
महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 9 हजार से अधिक महिलाओं ने लेजिम नृत्य कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Next Article
क्या सच में भारत ने ईरान की पीठ में छुरा घोंपा? क्या गुप्त रूप से इज़राइल को दी जानकारी? सेना प्रमुख के वीडियो पर मचा हंगामा

Articles you may like: