🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फिर से कोलकाता में पारा लुढ़ककर तापमान पहुंचेगा 12 डिग्री सेल्सियस पर, कब से?

तापमान में रविवार को भले ही थोड़ी वृद्धि दर्ज की जाए लेकिन अभी ठंड विदा होने का समय नहीं हुआ है। मंगलवार से एक बार फिर तापमान का घटना शुरू होगा।

By Moumita Bhattacharya

Jan 04, 2026 10:40 IST

करीब 6 दिनों बाद शनिवार को महानगर कोलकाता का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले कई दशकों का सबसे ठंडा दिसंबर पिछले साल यानी 2025 का दिसंबर रहा। न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान के भी कम होने की वजह से महानगर में ठिठुरने वाली ठंड महसूस हुई थी।

हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब तापमान में थोड़ी सी वृद्धी हो सकती है जिसकी शुरुआत रविवार से ही होने वाली है। तो क्या इस साल के लिए कोलकाता से कड़ाके की ठंड हो रही है विदा? क्या उमस वाली गर्मी के दिन अब ज्यादा दूर नहीं?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तापमान में रविवार को भले ही थोड़ी वृद्धि दर्ज की जाए लेकिन अभी ठंड विदा होने का समय नहीं हुआ है। बताया जाता है कि मंगलवार से एक बार फिर तापमान का घटना शुरू होगा। बताया जाता है कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी झंझावात सक्रिय है।

इसकी वजह से ही राज्य के तापमान में हल्की वृद्धि हो रही है। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जाता है कि मंगलवार से ही पश्चिमी झंझावात के कमजोर पड़ने के साथ ही उत्तरी सर्द हवाएं एक बार फिर से महानगर में प्रवेश करना शुरू करेंगी।

उत्तर भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं नीचली इलाकों को बारिश हो सकती है। बताया जाता है कि ओडिशा के तटवर्तीय इलाकों में एक विपरित चक्रवात मौजूद है। उसके प्रभाव से ही जलवाष्प स्थल भाग में प्रवेश कर रहा है जिस कारण कोहरा छा रहा है।

दक्षिण बंगाल में कोलकाता, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम बर्दवान और बीरभूम, मुर्शिदाबाद से सटे इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जतायी गयी है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को पश्चिमांचल के जिलों का तापमान बढ़ सकता है। रविवार को कोलकाता का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जतायी गयी है। हालांकि अगले सप्ताह के मध्य से एक बार फिर से तापमान में गिरावट होने की संभावना भी बन रही है।

सोमवार का तापमान भी रविवार जैसा ही बना रहेगा और मंगलवार से तापमान थोड़ा कम होने की संभावना है। बताया जाता है कि दक्षिण बंगाल में अगले सप्ताह के मध्य तक तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं रविवार को दार्जिलिंग में हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। अगले 2 दिनों तक दार्जिलिंग समेत आसपास के पर्वतीय इलाकों का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। पर्वतीय 5 जिलों में तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

Prev Article
राज्य में बढ़ेंगे SIR सुनवाई केंद्र, DEO के लिए चुनाव आयोग को साप्ताहिक रिपोर्ट भेजना अनिवार्य
Next Article
सप्ताह के पहले दिन ही कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्री सेवाएं प्रभावित

Articles you may like: