🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता में तापमान बढ़ने के बावजूद क्यों महसूस हो रही है इतनी कंपकंपी?

तापमान में वृद्धि होने के बावजूद क्यों कोलकाता में ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है बल्कि अधिक ठंड क्यों महसूस हो रही है?

By Moumita Bhattacharya

Jan 04, 2026 17:32 IST

पिछले कुछ दिनों से कोलकाता में तापमान बढ़ रहा है। गत बुधवार को महानगर का तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था वहीं आज रविवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसके बावजूद कोलकाता में आज ठीक वैसी ही कंपकंपी वाली ठंड महसूस हो रही जैसी पिछले बुधवार को महसूस हो रही थी। पर ऐसा क्यों हो रहा है? तापमान में वृद्धि होने के बावजूद क्यों कोलकाता में ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है?

आनंदबाजार की मीडिया रिपोर्ट में अलीपुर मौसम विभाग सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तापमान बढ़ने के बावजूद कोलकाता में ज्यादा ठंड महसूस होने की मुख्य वजह आसमान में बादलों का छाया रहना है। सुबह से ही कोलकाता व उपनगरीय क्षेत्रों के आसमान पर बादलों ने अपना डेरा जमाया हुआ है।

दिनभर धूप नहीं उगने की वजह से ही तापमान में तो वृद्धि हुई लेकिन ठंड जस की तस ही बनी हुई है। बादलों के छाए रहने की वजह से धूप की गर्माहट नहीं मिल पा रही है। दोपहर के बाद तक कोलकाता में कई जगहों पर कोहरा छाया हुआ नजर आया।

रविवार की सुबह मौसम विभाग के बुलेटिन में बताया गया था कि महानगर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन दिन के बुलेटिन में बताया गया कि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है। यानी पारा नीचे लुढ़का है।

मौसम विभाग ने पहले बताया था कि दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी लेकिन रविवार को फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। संभावना जतायी जा रही है कि अगले 2-3 दिनों में बंगाल के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उसके बाद के 3 से 4 दिनों में तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा।

उत्तर बंगाल में भी कोहरा का प्रकोप छाया हुआ है। यहां कोहरे के वजह से दृश्यता 199 मीटर से घटकर 50 मीटर पर पहुंच सकती है। इसके साथ ही दार्जिलिंग में भी बर्फबारी की संभावना जाहिर की गयी है। दक्षिण बंगाल में कहीं भी बारिश होने की आशंका नहीं जतायी गयी है लेकिन उत्तर बंगाल में बारिश हो सकती है।

Prev Article
कब से शुरू होगी हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? कौन-कौन से जिलों को जोड़ेगी? देखिए झलक
Next Article
लक्ष्मी भंडार परियोजना को लेकर भाजपा के फरमान पर अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना

Articles you may like: