संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' की बिब्बोजान की गजगामिनी वॉक के लोग अभी भी दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उस समय अदिति राव हैदरी की वह चाल ही ट्रेंड बन गयी थी। इसके साथ लोगों ने सबसे ज्यादा जिस चीज को नोटिस किया था वह है अदिति की मखमली त्वचा।
उनकी त्वचा के नैचुरल ग्लो को देखते ही हर कोई दिल हार बैठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अदिति राव हैदरी जैसी मखमली त्वचा पाने के लिए न तो आपको महंगे ट्रिटमेंट लेने होंगे और न ही हजारों-लाखों रुपए खर्च करने होंगे। आपकी रसोई में ही ऐसी त्वचा का राज छिपा हुआ है।
1. शहद - अपनी त्वचा की देखभाल में अदिति शहद का इस्तेमाल करती हैं। यह तैलीय त्वचा का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। वहीं रूखी त्वचा में नमी को बनाए रखने में भी यह काफी प्रभावी है। भारतीय मौसम में शहद त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है। यह मुंहासों की समस्या को कम करने और त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को नियंत्रित करने में भी कारगर माना जाता है।
Read Also | बालों को सुलझाने के लिए प्लास्टिक नहीं बल्कि नीम की लकड़ी के कंघी का करें इस्तेमाल
2. दही - त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है दही। इसमें प्राकृतिक लैक्टिक एसिड, जिंक, विटामिन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने, नमी बनाए रखने और प्राकृतिक चमक को बढ़ाने में मदद करता है।
अदिति त्वचा की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा भरोसा घरेलू फेस पैक पर करती हैं। खासकर बेसन, हल्दी, दही और शहद का मिश्रण उनका पसंदीदा है। यह सामग्री त्वचा को गहराई से साफ करने और प्राकृतिक निखार लाने में मदद करती है। हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने में सहायक होते हैं, जबकि दही त्वचा को मॉइस्चराइज कर उसे मुलायम बनाए रखता है।
3. एलोवेरा - मुंहासों की समस्या में एलोवेरा एक असरदार उपाय साबित हो सकता है। एलोवेरा का पौधा घर में आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी एक पत्ती काटकर उसमें मौजूद जेल को सीधे चेहरे और त्वचा पर लगाया जा सकता है। या फिर बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह त्वचा की गहराई तक नमी बनाए रखने, सनबर्न को कम करने, मुंहासे और दाग-धब्बों को घटाने में मदद करता है और त्वचा की प्राकृतिक चमक को वापस लाता है।
4. एवोकाडो - यह थोड़ा महंगा जरूर होता है लेकिन इसमें हेल्दी फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप एवोकाडो और ओट्स का पाउडर मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा ज्यादा साफ, मुलायम और चमकदार नजर आती है।
5. ग्रीन- टी - ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। त्वचा की समय से पहले बुढ़ापे की प्रक्रिया को रोकने, मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा की प्राकृतिक चमक को बनाए रखने में मदद करता है। ग्रीन टी त्वचा को ताजगी प्रदान करती है और उसे स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।