टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि वह ममता बनर्जी का संदेश लेकर बहरमपुर से सांसद यूसुफ पठान से मिले हैं।
सौरव गांगुली ने इन दावों की सच्चाई बताते हुए कहा कि ये सभी आरोप सरासर झूठे हैं और वह किसी भी राजनीतिक मामले में संदेश पहुंचाने का काम नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों ही एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब लोकसभा में जाने की योजना बना रही हैं।
युसूफ पठान को संदेश देने के दावों का किया खंडन
सौरव गांगुली ने पत्र जारी कर इन दावों का खंडन किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में जो भी दावा किया गया है वह झूठ है। मैं मीडिया से अनुरोध करूंगा कि वे खबरों की पुष्टि किए बिना अफवाहों और अटकलों का शिकार न बनें।
यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मीडिया रिपोर्ट में मुझे लेकर किए गए दावों को प्रकाशित करने से पहले जांचना और वेरिफाई करना जरूरी नहीं समझा गया। किसी भी आर्टिकल को पब्लिश करने से पहले उसमें किए गए दावों को क्रॉस-चेक और वेरिफाई करने में पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए।
Read Also | 16 साल बाद कोलकाता मेट्रो की पिंक लाइन को लेकर जागी उम्मीद! बरानगर से बैरकपुर मेट्रो पर बड़ा अपडेट
क्या था मीडिया रिपोर्ट में दावा
रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि उन्होंने यूसुफ पठान से बहरमपुर सीट को छोड़ देने के लिए कहा था। दावा यह किया जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली के माध्यम से युसूफ पठान तक बहरमपुर सीट छोड़ देने का संदेश भिजवाया था ताकि उपचुनाव में वह जीतकर लोकसभा तक पहुंच सकें।
मीडिया रिपोर्ट में दावा यह भी किया गया था कि युसूफ पठान ने अपनी सीट छोड़ने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि बहरमपुर की जनता ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के स्थान पर उन्हें चुनकर अपना भरोसा जताया है। इसलिए वह इस सीट को नहीं छोड़ेंगे।
Former Captain of the Indian Cricket Team, Sourav Ganguly, says, "...It was alleged that I had contacted Mr Yusuf Pathan on behalf of Mamta Banerjee, the former Chief Minister of West Bengal and had carried her message that he should step down/resign from his Constitutional post pic.twitter.com/0RkRsRhYfo
” ANI (@ANI) June 6, 2026
ममता बनर्जी ने नहीं किया संपर्क
अपने पत्र में सौरव गांगुली ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह रिकॉर्ड में रखना जरूरी है कि ममता बनर्जी ने कभी भी मुझसे यूसुफ पठान को कोई संदेश देने का अनुरोध नहीं किया। उन्होंने लोकसभा सीट से इस्तीफा देने जैसा कोई भी अनुरोध नहीं किया।
मैंने भी यूसुफ पठान से इस तरह का कोई अनुरोध करने के लिए संपर्क नहीं किया। इसलिए आर्टिकल में जैसा दावा किया गया है उस तरह से यूसुफ पठान के जवाब देने का सवाल ही नहीं उठता है। मैं कभी भी किसी भी स्तर पर राजनीति से जुड़े किसी भी मामले में शामिल नहीं रहा हूं।