🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Meta का नया इनोवेशन, वियरेबल AI लॉकेट लाने की तैयारी, क्या होगी इसकी खासियत?

लोग अपनी दैनिक और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जिस तरह से AI का इस्तेमाल करने लगे हैं, भविष्य में इसका इस्तेमाल और भी व्यापक और विस्तृत क्षेत्र में किया जाएगा।

By Moumita Bhattacharya

Jun 02, 2026 17:10 IST

स्मार्ट ग्लास के बाद Meta का नए इनोवेशन अब सूर्खियों में छाया हुआ है। अब Meta खास वियरेबल डिवाइस लाने वाला है जो एक लॉकेट के आकार में होगा। यह कोई साधारण सा लॉकेट नहीं बल्कि एक स्मार्ट और AI पावर्ड लॉकेट होने वाला है।

किसी पेंडेंट या लॉकेट की तरह गले में लटका लेने से ही यह स्मार्ट डिवाइस इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस डिवाइस का प्रयोगात्मक रूप से इस्तेमाल वर्ष 2027 से शुरू हो सकता है। पर किस काम आएगा यह लॉकेट?

इस बारे में Meta की ओर से बताया गया है कि लोग अपनी दैनिक और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जिस तरह से AI का इस्तेमाल करने लगे हैं, भविष्य में इसका इस्तेमाल और भी व्यापक और विस्तृत क्षेत्र में किया जाएगा।

इसलिए पेंडेंट के आकार में वियरेबल स्मार्ट AI लोगों को दैनिक कार्यों में मददगार साबित हो सकता है। बताया जाता है कि Meta के हार्डवेयर विभाग के 'Reality Labs' में इस वियरेबल पेंडेंट डिवाइस को तैयार किया गया है।

Read Also | विजय थलपति की तरह आपकी गाड़ी पर भी लग सकता है VIP नंबर! जानिए कैसे घर बैठे बुक करें फैंसी नंबर प्लेट

क्या होगा इस AI पेंडेंट में खास?

यह AI पेंडेंट गले में लटकाने का एक स्मार्ट डिवाइस होगा जो इसका इस्तेमाल करने वाले का गाइड बनकर उसकी मदद करेगा। इसे घर से बाहर निकलते समय किसी आम नेकलेस की तरह ही गले में लटका दिया जा सकता है। इसमें लोगों की बातचीत को रिकॉर्ड करने से लेकर ट्रांसक्राइब करने और उसके विश्लेषण की सुविधा भी मौजूद है।

क्या-क्या विशेष सुविधाएं मिलेंगी?

  1. मीटिंग के समय इसका इस्तेमाल कर ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  2. ऑडियो रिकॉर्डिंग का सारांश बना सकते हैं।
  3. To-do List बना दे सकता है।
  4. यूजर को महत्वपूर्ण विषयों, व्यक्तिगत नोट अथवा आइडिया सुझा सकता है।

स्मार्ट ग्लास, AI पेंडेंट, ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले वियरेबल डिवाइस और Paid AI सेवाओं के जरिए Meta ऐसा भविष्य बनाने की कोशिश कर रहा है, जहां AI सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन तक सीमित न रहकर रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाए।

Articles you may like: