🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मामी को हुआ नाबालिग भांजी से प्यार, जेंडर चेंज करवाने ले गई दिल्ली, सर्जरी हुई विफल

अस्पताल, डॉक्टर और अन्य लोगों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपी मामी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

By लखन भारती

Jun 06, 2026 17:36 IST

जयपुरः जयपुर: राजस्थान के करौली जिले की एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी चचेरी मामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि मामी ने उसे बहला-फुसलाकर जेंडर चेंज कराने के लिए तैयार किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत व्यवहार किया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने जांच शुरू कर दी है।

किशोरी ने सीडब्ल्यूसी के सामने बताया कि वह भरतपुर में किराये के कमरे में रहकर एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी चचेरी मामी उसके साथ रहने लगी। किशोरी का आरोप है कि मामी ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि जेंडर चेंज के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रह सकेंगे।

पीड़िता के अनुसार, 27 अप्रैल को मामी उसे दिल्ली लेकर गई। वहां मानेसर में एक किराये के कमरे की व्यवस्था की गई। इसके बाद उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जेंडर चेंज से जुड़ी सर्जरी कराई गई। किशोरी का दावा है कि ऑपरेशन सफल नहीं हुआ।

उधर, किशोरी के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने 27 अप्रैल को भरतपुर के मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की और दिल्ली तक पहुंची। आरोप है कि पुलिस की भनक लगते ही मामी किशोरी को लेकर वहां से निकल गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों कई शहरों में घूमते रहे और मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन होते हुए इंदौर पहुंचे। आखिरकार मोबाइल लोकेशन के आधार पर इंदौर में दोनों का पता लगा लिया गया और उन्हें बरामद कर लिया गया।

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष राजा राम भूतौली ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। जांच में कुछ घाव मिलने की बात सामने आई है। समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पताल, डॉक्टर और अन्य लोगों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपी मामी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

फिलहाल किशोरी की काउंसलिंग कराई जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Articles you may like: