KIFF 2025 : 31वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की हुई शुरुआत, कहां दिखाई जाएगी कौन सी फिल्म?

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता के 20 स्क्रीन पर 18 भारतीय और 30 विदेशी भाषाओं में कुल 215 फिल्में दिखाई जाएंगी।

By Moumita Bhattacharya

Nov 06, 2025 18:30 IST

31वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का उद्घाटन 6 नवंबर को धनो धन्यो ऑडिटोरियम में किया गया। इस फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, गायिका आरती मुखर्जी, फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी और सुजॉय घोष की उपस्थिति में किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम के साथ ही प्रसेनजीत चटर्जी, रितुपर्णा सेनगुप्ता, सोहम चक्रवर्ती, पाओली दाम, कोयल मलिक और देव जैसे टॉलीवुड सितारों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। फिल्म फेस्टिवल 13 नवंबर तक चलेगी।

इस दौरान मंच पर 31वें KIFF के अध्यक्ष गौतम घोष के अलावा टॉलीवुड के विरिष्ट एक्टर रंजीत मलिक, लिली चक्रवर्ती, चिरंजीत चक्रवर्ती, किरण सिप्पी आदि भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह की मेजबानी परमब्रत चट्टोपाध्याय और जून मालिया ने की।

कितने फिल्में होंगी प्रदर्शित?

इस साल KIFF में दिखाई गयी फिल्म उत्तम कुमार और सुचिता सेन अभिनीत 'सप्तपदी' थी। मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के 20 स्क्रीन पर 18 भारतीय और 30 विदेशी भाषाओं में कुल 215 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस साल KIFF का मुख्य देश पोलैंड है।

कहां दिखाई जाएंगी फिल्में?

KIFF में प्रदर्शित फिल्मों को जिन जगहों पर प्रदर्शित किया जाएगा, उनमें शामिल है -

*नंदन

*रवीन्द्र सदन

*शिशिर मंच

*रवीन्द्र ओकाकुरा भवन

*राधा स्टूडियो

*नजरूल तीर्थ

*नोवीना

*स्टार थिएटर

*मेनोका सिनेमा

*अजंता सिनेमा

*पीवीआर मनी स्क्वायर

*आईनॉक्स मेट्रो

*आईनॉक्स क्वेस्ट

*आईनॉक्स साउथ सिटी

*एसएससआर ग्लोब सिनेमा

*न्यू एम्पायर

*प्राची

फिल्मों के वेन्यू और उनके शेड्यूल के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - kiff.in/movie-schedule/venue

KIFF होगा इन्हें समर्पित

इस वर्ष का फिल्म महोत्सव में ऋत्विक घटक को शताब्दी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही शताब्दी वर्ष के रिचर्ड बर्टन, संतोष दत्ता, सलिल चौधरी, राज खोसला, सैम पेकिनपाह और वोज्शिएक हास को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। बताया जाता है कि रॉबर्ट रेडफोर्ड, क्लाउडिया कार्डिनले, डेविड लिंच, श्याम बेनेगल, अरुण रॉय, राजा मित्रा और शशि आनंद को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Prev Article
आरजी कर में ही देनी होगी डॉ. अनिकेत महतो की पोस्टिंग, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: