धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, देओल परिवार कर रहा है 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी! कैसे? जानिए यहां

करीबी सूत्रों की मानें तो जन्म दिन को और भी खास और शानदार बनाने के लिए देओल परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

By Moumita Bhattacharya

Nov 15, 2025 18:43 IST

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के फैंस के लिए राहत पहुंचाने वाली खुशखबरी है। धर्मेंद्र की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। धर्मेंद्र को मुंबई की ब्रीच कैंडी अस्पताल से छोड़ दिया गया है और घर पर रहकर ही उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पर इलाज का असर होता दिख रहा है। इस बीच देओल परिवार उनका 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारियां भी कर रहा है।

अगले महीने मनाएंगे अपना 'हैप्पी बर्थडे'

धर्मेंद्र अगले महीने की 8 तारीख (8 दिसंबर) को अपना 90वां बर्थडे मनाएंगे। करीबी सूत्रों की मानें तो उनके इस दिन को और भी खास और शानदार बनाने के लिए देओल परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

देओल परिवार के करीबियों का दावा है कि धर्मेंद्र की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। और हेमा मालिनी देओल परिवार के साथ मिलकर उनके जन्मदिन पर एक पारिवारिक गेट टूगेदर रखने की योजना बना रही हैं। बताया जाता है कि धर्मेंद्र के साथ ही ईशा देओल का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। ईशा देओल का जन्मदिन 2 नवंबर को होता है, लेकिन पिता की तबीयत उस समय नासाज होने की वजह से इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि धर्मेंद्र के अस्पताल से घर वापस लौटने, उनके 90वें जन्मदिन और ईशा देओल के जन्मदिन को मिलाकर देओल परिवार में बड़े और शानदार जश्न की तैयारियां चल रही हैं।

Prev Article
राजकुमार राव को मिली शादी की सालगिरह पर पिता बनने की दोहरी खुशी, पत्रलेखा ने बच्चे को दिया जन्म

Articles you may like: