दीघा में समुद्रतट पर रखी नाव में अचानक धधक उठी आग, डर का माहौल

समुद्रतट की तरफ जाते समय अचानक नाव में जल रही आग को देखकर कई पर्यटक डर गए।

By Moumita Bhattacharya

Nov 15, 2025 18:19 IST

दीघा के समुद्रतट पर रखी एक नाव में अचानक आग लग गयी। हल्की-हल्की सुलग रही आग नहीं बल्कि तेज धधक रही आग में जलकर राख हो गया एक नाव। इस घटना से दीघा में आतंक का माहौल छा गया है। घटना न्यू दीघा के ओशियाना की बतायी जाती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग एक मछुआरे की नाव में लगी थी।

वर्तमान में दीघा में घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। खासतौर पर सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा होती है। इस बीच शनिवार को समुद्रतट की तरफ जाते समय अचानक नाव में जल रही आग को देखकर कई पर्यटक डर गए। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग जलता देख तुरंत नुलिया दौड़कर वहां पहुंचे।

इसके साथ ही मौके पर पुलिस कर्मी भी पहुंचे। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह नाव रतनपुर इलाके के एक मछुआरे की बतायी जाती है। लेकिन समुद्र के किनारे रखी नाव में अचानक आग कैसे लग गयी, इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है।

स्थानीय नुलिया और पुलिस कर्मियों ने पानी का छींटा मारकर आग को बुझा दिया। लेकिन नाव में मछुआरे का कुछ जाल रखा हुआ था, जो जल गया। प्राथमिक रूप से पुलिस का अनुमान है कि किसी ने आग लगी हुई कोई चीज नाव के अंदर फेंक दी होगी जिसके कारण नाव में आग धधक उठी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Prev Article
Delhi Blast : दीघा के जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था हुई सख्त

Articles you may like: