हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर से भारतीय फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। लेकिन इस बार बॉलीवुड नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनका धांसू अवतार नजर आने वाला है। साउथ के दिग्गज फिल्ममेकर एस एस राजामौली की आने वाली फिल्म 'ग्लोबट्रोटर' में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ एक्टर महेश बाबू भी दिखेंगे।
प्रियंका चोपड़ा का धांसू अवतार
अब 'ग्लोबट्रोटर' में प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। इसे प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और X हैंडल से खुद शेयर किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साड़ी में देसी गर्ल वाले अवतार तो नजर आएंगी लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की पहली झलक सामने आते ही वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
'ग्लोबट्रोटर' के इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' के किरदार में नजर आएंगी, जिसमें वह पीली साड़ी में और हाथों में बंदूक लिए पोज देती दिख रही हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, 'वह दिखने में जितनी ज्यादा सुन्दर है, उससे कई गुना... मिलिए मंदाकिनी से और नमस्ते कहिए।'
कब रिलीज होगी फिल्म
अपने X हैंडल पर एक फैन का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'उम्मीद है एक नया दौर शुरू होगा और मैं भारतीय फिल्मों में वापसी करुंगी।' 'ग्लोबट्रोटर' की रिलीज डेट के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म अगले साल दुनियाभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।