राजकुमार राव को मिली शादी की सालगिरह पर पिता बनने की दोहरी खुशी, पत्रलेखा ने बच्चे को दिया जन्म

15 नवंबर को राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की चौथी सालगिरह थी। उसी दिन दोनों ने अपने घर नन्हें मेहमान का स्वागत किया।

By Moumita Bhattacharya

Nov 15, 2025 13:30 IST

बॉलीवुड में फिर गूंजी बच्चे की किलकारी। माता-पिता बने राजकुमार राव और पत्रलेखा पाल। 15 नवंबर को राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की चौथी सालगिरह थी। उसी दिन दोनों ने अपने घर नन्हें मेहमान का स्वागत किया। शनिवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट कर इस खुशखबरी को राजकुमार राव ने खुद शेयर की। पत्रलेखा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बेटा या बेटी? कौन सी संतान के माता-पिता बना बॉलीवुड का यह स्टार कपल?

हाल ही में कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने भी अपने घर नन्हें मेहमान का स्वागत करने की खुशखबरी सुनाई थी। अब राजकुमार राव और पत्रलेखा पाल ने यह खुशी महसूस की है। राजकुमार राव के घर बेटी के नन्हे कदमों की आहट सुनाई दी है। बेटी के पिता बने राजकुमार राव ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'हमारी शादी की सालगिरह वाले दिन ही भगवान का सबसे बड़ा आर्शिवाद हमें मिला है।'

इस पोस्ट के शेयर करते ही राजकुमार राव और पत्रलेखा पाल को मिलने वाली बधाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बता दें, साल 2021 में राजकुमार ने पत्रलेखा संग धूमधाम से शादी रचाई थी। इस साल जुलाई में इस जोड़ी ने पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान पत्रलेखा मीडिया के सामने ज्यादा नजर नहीं आयी थी। यहां तक की दिवाली वाले दिन भी पत्रलेखा बॉलीवुड की किसी भी पार्टी में नहीं दिखाई दी थी।

Prev Article
कान फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन
Next Article
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, देओल परिवार कर रहा है 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी! कैसे? जानिए यहां

Articles you may like: