कोलकाता में लगातार नीचे गिर रहा है तापमान का पारा, गुरुवार को रही मौसम की सबसे सर्द सुबह

कोलकाता का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। लेकिन इतनी तेजी से पारा गिरने के बाद कहीं फिर से तापमान का बढ़ना तो शुरू नहीं हो जाएगा?

By Moumita Bhattacharya

Nov 13, 2025 10:32 IST

कोलकाता व उपनगरीय इलाकों में धीरे-धीरे ठंड अपने पैर पसार रही है। तापमान का पारा और नीचे जा रहा है। गुरुवार को कोलकाता में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है, जो सामान्य से करीब 3.2 डिग्री कम है। लेकिन इतनी तेजी से पारा गिरने के बाद कहीं फिर से तापमान का बढ़ना तो शुरू नहीं हो जाएगा?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी संभावना बहुत कम ही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक तापमान का गिरना जारी रहेगा। तापमान सामान्य के मुकाबले कुछ नीचे ही बनी रहेगी। बताया जाता है कि किसी नए चक्रवात के प्रभाव से अगर उत्तरी ठंडी हवाओं को राज्य में प्रवेश में बाधा नहीं मिलती है तो सर्दियों का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

कितना रहा कोलकाता का तापमान?

गुरुवार को कोलकाता का सर्वाधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को कोलकाता का सर्वोच्य तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम थी। बताया जाता है कि हवा में जलवाष्प की मात्रा सर्वाधिक 89 प्रतिशत और न्यूनतम 39 प्रतिशत रही। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महानगर में फिलहाल ठंड जारी रहेगी।

वहीं बात अगर दक्षिण बंगाल की करें तो यहां भी मौसम सुखा ही बना रहेगा। अगले 5 दिनों में तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान का पारा सामान्य के मुकाबले 3 डिग्री नीचे ही बना रहेगा। सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छाया हुआ रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम साफ हो जाएगा जिससे दृश्यता भी बढ़ेगी।

उत्तर बंगाल में भी फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे जा सकती है। अगले 4-5 दिनों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

Prev Article
‘मेरी एक दोस्त नहीं हो सकती?’ पार्थ ने जैसे ही मुंह खोला, अर्पिता का जवाब था, ‘वो तो बस दोस्त हैं।’
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: