एयर इंडिया की विमान में एक बार फिर यांत्रिक त्रुटि। मुंबई से लंदन जाने वाली एक विमान ने करीब 6 घंटे से अधिक देर से उड़ान भरी। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 129 शनिवार की सुबह 6.30 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन...
उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में यांत्रिक त्रुटि होने की जानकारी मिली। इस वजह से विमान को उड़ान भरने में 6 घंटे से भी अधिक की देर हुई। अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर एयर इंडिया ने बताया कि यांत्रिक त्रुटि की वजह से फ्लाइट ने दोपहर को करीब 1 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी। शुरुआत में तो यात्रियों को लगा था कि थोड़ी ही देर की बात है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ। बोर्डिंग पूरा करने के बाद भी यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक विमान में बैठे रहना पड़ा।
बाद में पायलट ने घोषणा करते हुए कहा कि यांत्रिक समस्या की वजह से यात्रियों को विमान से नीचे उतरना पड़ेगा। सुबह लगभग 8 बजे यात्रियों को विमान से फिर नीचे उतारा गया। हालांकि एयर इंडिया प्रबंधन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की गयी थी। इसके बावजूद कुछ यात्रियों का आरोप है कि एयर इंडिया ने सही समय पर कोई जानकारी नहीं दी। इस घटना में एयर इंडिया प्रबंधन ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।