बंगाल की 'यात्री साथी' परियोजना को केंद्र सरकार ने दी मान्यता, मिला श्रेष्ठता का पुरस्कार

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 'यात्री साथी' परियोजना को श्रेष्ठता का पुरस्कार दिया है।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Nov 10, 2025 19:22 IST

राज्य सरकार की एक और परियोजना को केंद्र सरकार ने मान्यता दी है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 'यात्री साथी' परियोजना को श्रेष्ठता का पुरस्कार दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ही इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक X हैंडल से की। ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'राज्य सरकार की इस परियोजना ने कुल 1.42 करोड़ राइड पूरे कर लिए हैं। परियोजना से 1.3 लाख ड्राइवरों और 45 लाख यात्रियों को लाभ हुआ है। इस परियोजना को कई राज्यों में भी लागू किया जा रहा है।' साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों को बधाई दी।

ओला-उबर के दौर में, राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर, 2023 को अपनी कैब सेवा शुरू की। राज्य सरकार ने मुख्य रूप से पीली टैक्सियों की बुकिंग के लिए 'यात्री साथी ऐप' लॉन्च किया है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी (IT &E) विभाग की सोसाइटी फॉर नेचुरल लैंग्वेज टेक्नोलॉजी रिसर्च (SNLTR) इस नए ऐप कैब कार्यक्रम को लागू करने में मदद कर रही है।

पुलिस ने हावड़ा-सियालदह समेत टैक्सी स्टैंडों पर टैक्सी ड्राइवरों के फोन पर यह ऐप डाउनलोड कराया है। बाद में सरकारी एसी बस सेवा को भी इस ऐप के दायरे में लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी और निजी कई रूट्स को इस ऐप के दायरे में लाने पर काम चल रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य की 'दुआरे सरकार' परियोजना को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वर्ष 2022 में 'सर्वश्रेष्ठ परियोजना' के रूप में चुना गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य को डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया था।

Prev Article
3 साल बाद जेल से छूटेंगे पार्थ चटर्जी, मिलेगी SSC के पूर्व चेयरमैन को भी जमानत
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: