🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इंडिया vs इंग्लैंड T20 विश्वकप : अगर बारिश बनी विलेन तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

आशंका के बादल भी छा रहे हैं। क्या होगा अगर बारिश की वजह से धुल गया यह मैच?

By Moumita Bhattacharya

Mar 04, 2026 01:28 IST

गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर उत्साह का पारा चढ़ता जा रहा है। फाइनल में जाने के लिए दोनों टीमों के बीच होने वाले टकराव को देखने के लिए फैंस उत्साह बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां दोनों टीम की ताकत से लेकर उनकी कमजोरियों, खिलाड़ियों आदि के बारे में चर्चाएं हो रही हैं वहीं आशंका के बादल भी छा रहे हैं। क्या होगा अगर बारिश की वजह से धुल गया यह मैच?

अब आप कहेंगे कि बारिश की आशंका के मद्देनजर ही तो ICC ने रिजर्व डे रखा है। अगर बारिश नहीं रुकी और दूसरे दिन भी मैच नहीं हो सकता तो क्या होगा? क्या फिर से एक दिन का और समय मिल जाएगा? क्या वर्ल्ड कप के मैच के शेड्यूल में ही बदलाव किया जाएगा? क्या होगा अगर मैच शुरू तो होता है लेकिन मैच का रिजल्ट निकलने जितने ओवर का खेल नहीं हो पाया और मैच को रद्द कर देना पड़ा? क्या ऐसी परिस्थिति में सेमीफाइनल से भारत बाहर निकल जाएगा और फाइनल में इंग्लैंड अपनी जगह पक्की कर लेगा?

चलिए जान लेते हैं आंकड़ों की जुबानी...

मौसम और बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए ही ICC ने रिजर्व डे रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अतिरिक्त समय का भी निर्धारण किया गया है। अगर निर्धारित दिन मैच होता है तो 90 मिनट और रिजर्व डे पर होने पर 120 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। अगर निर्धारित दिन मैच शुरू ही नहीं हो पाया या कम ओवर का मैच भी शुरू नहीं किया जा सका तो रिजर्व डे पर पूरे 20-20 ओवर का मैच आयोजित होगा। लेकिन इस मैच का रिजल्ट तभी निकलेगा जब कम से कम 10 ओवर की बैटिंग हो जाएगी।

लेकिन बारिश की वजह से अगर ऐसा भी नहीं हो सका और मैच को रद्द ही कर देना पड़ा तो क्या होगा? ऐसी परिस्थिति में सुपर 8 ग्रुप में टीम की स्थिति महत्वपूर्ण बन जाएगी। तीन मैच में 6 प्वाएंट प्राप्त कर अपने ग्रुप में इंग्लैंड शीर्ष पर था। इस वजह से ही वह सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाया। वहीं दूसरी ओर तीन मैच में 4 प्वाएंट प्राप्त कर अपने ग्रुप से दूसरी टीम के तौर पर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा है। आंकड़े स्पष्ट हैं।

अगर बारिश नहीं हुई और सुपर 8 ग्रुप में टीम की स्थिति के आधार पर फाइनल में जाने वाली टीम का निर्धारण हुआ तो इंग्लैंड भारत को मात दे जाएगा। अगर बारिश की वजह से मुंबई के वानखेड़े में सेमीफाइनल का मैच नहीं हो पाता है तो फाइनल में इंग्लैंड ही चला जाएगा। हालांकि गुरुवार को मुंबई में बारिश के आसार तो नहीं हैं लेकिन आंकड़ों के इस समीकरण के बारे में जानने के बाद से भारतीय फैंस इंद्र देव से बारिश नहीं करने की प्रार्थना करते ही नजर आ रहे हैं।

Prev Article
चंद्रग्रहण के समय अभ्यास में नाराज दिखे संजू, कुसंस्कार का असर टीम इंडिया पर ?

Articles you may like: