🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

संजू सैमसन के खिलाफ ICC का एक्शन ? जीत के बाद फेंका था हेलमेट, क्या होगी सजा ?

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या संजू ने भारी गलती की है, क्या आईसीसी उन्हें इस हरकत के लिए सजा देगी। आईसीसी के नियमों में मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुशासनहीनता माना जाता है।

By नवीन पाल, Posted by: लखन भारती

Mar 03, 2026 18:12 IST

कोलकाताः वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद तुरंत बाद जश्न मनाने के क्रम में संजू सैमसन से एक बड़ी गलती हो गई। हुआ ये कि जैसे ही सैमसन ने विजयी चौका मारा, वैसे ही भारतीय बल्लेबाज ने पिच पर बैठकर अपने भगवान को याद किया लेकिन इस क्रम में संजू ने जल्दबाजी में अपने हेलमेट को उतार कर फेंक दिया। जिसको लेकर अब बातें शुरू हो गई है। दऱअसल,बल्लेबाज का हेलमेट उतारकर फेंकना एक गलती है, ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या संजू ने भारी गलती की है, क्या आईसीसी उन्हें इस हरकत के लिए सजा देगी। आईसीसी के नियमों में मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुशासनहीनता माना जाता है।

दरअसल, जब भारत ने मैच जीता तो जश्न मनाने के क्रम में सैमसन ने अपना हेलमेट निकालकर फेंक दिया था। ऐसे में क्या आईसीसी उनके खिलाफ एक्शन लेगी। नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी अपना बल्ला या हेलमेट फेंकता है तो यह अनुचित आचरण की श्रेणी में आता है। आईसीसी खिलाड़ियों के ऐसे रवैये को लेकर काफी सख्त है।

क्या संजू सैमसन को मिलेगी सजा ?

बता दें कि संजू सैमसन की इस हरकत को लेकर आईसीसी उन्हें फटकार या जुर्माना लगा सकती है। इस तरह के मामलों में खिलाड़ी पर जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट्स या फिर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। ऐसे में अब देखना है कि आखिर आईसीसी इस बारे में क्या फैसला करती है. वैसे, अभी तक आईसीसी की ओर से इस बारे में कोई बात सामने नहीं आई है। देखना होगा कि आईसीसी का ध्यान इस ओर जाता है या नहीं।

गवर्निंग बॉडी इन चीज़ों पर नज़र रखती है:

- बहुत ज़्यादा या भड़काने वाले सेलिब्रेशन

- गलत भाषा का इस्तेमाल

- ऐसा व्यवहार जिससे खेल की बदनामी हो

- अंपायरों के प्रति नाराज़गी

अगर सैमसन लेवल 1 या लेवल 2 के में दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर फ़ाइनेंशियल फ़ाइन लग सकता है, उन्हें डिमेरिट पॉइंट मिल सकते हैं, या ज़्यादा गंभीर हालात में, एक मैच का सस्पेंशन भी हो सकता है.


हालांकि, ICC मैच रेफ़री इमोशनल बातों का भी ध्यान रखते हैं। अगर कोई खिलाड़ी गुस्से, नाराज़गी या निराशा में नहीं, बल्कि सिर्फ़ खुशी के जश्न में अपना हेलमेट फेंकता है, तो अक्सर उसके साथ नरमी बरती जाती है।

Prev Article
"सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले विल जैक्स इंग्लैंड के लिए वास्तविक लाभ हैं'' ''सुनील गावस्कर
Next Article
चंद्रग्रहण के समय अभ्यास में नाराज दिखे संजू, कुसंस्कार का असर टीम इंडिया पर ?

Articles you may like: