🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

IND vs WI : टॉस जीतकर भारत ने फील्डिंग चुनी, टीम में कोई बदलाव नहीं

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मैच भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से टूर्नामेंट की चौथी सेमीफाइनल टीम भी तय हो जाएगी। जो जीतेगा टॉप-4 में जगह बना लेगा।

By लखन भारती

Mar 01, 2026 18:51 IST

कोलकाताः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मैच भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीता और फील्डिंग चुना। वेस्टइंडीज बल्लेबाजी के लिए उतरा है। इस मुकाबले से टूर्नामेंट की चौथी सेमीफाइनल टीम भी तय हो जाएगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली टीम के साथ ही यह अहम मैच खेल रहा है। दोनों टीम के पास 2-2 अंक हैं और आज का मैच जीतने वाली टीम 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में कदम रखेगी। भारत और वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी जबकि जिम्बाब्वे को हराया था। आज का मैच निर्णायक है। पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की कोशिश वेस्टइंडीज को कम से कम टोटल पर रोकने की होगी।

IND vs WI Playing-11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज : शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।

Prev Article
टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार जीता भारत, 12 साल पहले हुआ था ऐसा

Articles you may like: