🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कल वेस्टइंडीज से करो या मरो के मुकाबले से पहले कालीघाट मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को सुपर 8 का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में होने वाला है। उससे पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर काली माता का आशिर्वाद लिया।

By लखन भारती

Feb 28, 2026 18:06 IST

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलना है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 7 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे।गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले काली माता का आशीर्वाद लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी कीमत पर वेस्टइंडीज को हराना होगा। वेस्टइंडीज के लिए भी यही स्थिति है। अगर वेस्टइंडीज भारतीय टीम को हराने में कामयाब रहती है तो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगा भारत

भारतीय टीम रविवार को कोलकाता में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगी। वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। टीम ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है। सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका ने भारत और वेस्टइंडीज दोनों को हराया

भारत का विश्व कप में सफर भी वेस्टइंडीज की तरह ही रहा है। टीम इंडिया भी सुपर-8 में एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज और भारत की हार ने दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बचाए रखा है।

भारत के पास वेस्टइंडीज से बदला लेने का मौका

वेस्टइंडीज टीम पर नजर डालें तो उसकी बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर है। भारतीय टीम विपक्षी टीम की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी। भारतीय टीम के पास इस मैच में वेस्टइंडीज से 2016 टी20 विश्व कप का बदला लेने का भी अवसर है, जब वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

Prev Article
जम्मू कश्मीर ने 67 साल के बाद पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब
Next Article
कल ईडन गार्डन्स में सजेगा रनों का बाजार! क्यूरेटर की पिच रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Articles you may like: