टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया था, लेकिन उस मैच में टीम के लिहाज से सब कुछ सही नहीं था। ऑलराउंडर शिवम दुबे की गेंदबाजी बहुत ही लचर रही। उन्हें छठे गेंदबाज की तौर पर इस्तेमाल किया गया लेकिन उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में ही 46 रन लुटा दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव जब भी शिवम दुबे को गेंद थमाते आए हैं, वह कारगर साबित होते रहे हैं लेकिन पिछले मैच में दुबे बहुत ही महंगे साबित हुए। लाइन, लेंथ इतनी खराब रही कि 2 ओवर में ही 4 वाइड और 2 नो बॉल फेंके। टीम इंडिया के मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके पूर्व कप्तान श्रीकांत ने दुबे की गेंदबाजी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह जैसे छठे स्टंप पर गेंद डाल रहे थे।
'मैंने ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी'
श्रीकांत ने अपने शो 'चिकी चीका' पर माना कि चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार थी लेकिन उन्होंने दुबे की गेंदबाजी पर सवाल उठाए। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता है। यह एक अच्छा बैटिंग ट्रैक था। मेरी चिंता सिर्फ छठे गेंदबाज को लेकर है। क्या आपने देखा कि दुबे कहां गेंदबाजी कर रहे थे? वह छठे स्टंप पर गेंद डाल रहे थे। मैंने ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी है।’
टीम प्रबंधन की सोच और रणनीति:
शिवम दुबे पर निर्भरता: वर्तमान मेंप्रबंधन ने दुबे को छठे गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया है लेकिन उनका लचर प्रदर्शन (पिछले 3 मैचों में 7 ओवर में 113 रन) एक बड़ी समस्या है।
विकल्पों की तलाश: अगर दुबे विफल रहते हैं तो तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा को अतिरिक्त गेंदबाजी के लिए आजमाया जा सकता है।