नई दिल्ली : फरवरी महीने की शुरुआत से सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट आई थी। इसकी वजह से इन दोनों कीमती धातुओं की कीमत रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गए थे। इससे गहनों के शौकीनों को कुछ राहत मिली थी। इसके बाद दोनों धातुओं की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहा, लेकिन वह बहुत ज्यादा नहीं था। हालांकि फरवरी महीने के आखिरी दिन फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
शनिवार को कोलकाता बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने के प्रति 10 ग्राम कीमत में 9 हजार 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई। 22 कैरेट गहना सोने के प्रति 10 ग्राम कीमत में 8 हजार 950 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत में 24 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई।
शनिवार को कोलकाता बाजार में सोने-चांदी के कीमत (कर छोड़कर) :
शुद्ध सोना बार (24 कैरेट) : 1 लाख 68 हजार 800 रुपये (प्रति 10 ग्राम)
शुद्ध सोना बार (खुदरा) : 1 लाख 69 हजार 650 रुपये (प्रति 10 ग्राम)
हॉलमार्क युक्त गहना सोना (22 कैरेट) : 1 लाख 61 हजार 250 रुपये (प्रति 10 ग्राम)
चांदी (खुदरा) : 2 लाख 92 हजार 700 रुपये (प्रति किलोग्राम)
(कीमत का स्रोत : WBBMJA)
हालांकि बाजार में जाकर आप इन दरों पर सीधे सोना नहीं खरीद पाएंगे। आपको इन कीमतों से कुछ अधिक भुगतान करना होगा, क्योंकि इन पर जीएसटी और गहना बनाने की मजदूरी भी जुड़ जाती है। जीएसटी 3 प्रतिशत निर्धारित है, लेकिन अलग-अलग दुकानों के अनुसार मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है।