🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ओपन AI में अमेजन का 50 अरब डॉलर का निवेश, एआई सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी डील

ओपनएआई-अमेजन साथ आए। AWS बनेगा OpenAI Frontier का एक्सक्लूसिव क्लाउड पार्टनर।

By श्वेता सिंह

Feb 28, 2026 13:21 IST

नयी दिल्लीः एआई के बगैर आज के दौर में कोई भी काम मुश्किल सा हो गया है। ऐसे समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए ओपन एआई (OpenAI) और अमेजन (Amazon) ने शुक्रवार 27 फरवरी को बहु-वर्षीय रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस समझौते के तहत अमेजन ओपनएआई में कुल 50 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

सबसे पहले 15 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा और बाकि 35 अरब डॉलर कुछ शर्तें पूरी होने पर आने वाले महीनों में जारी किए जाएंगे। यह राशि ओपनएआई के 110 अरब डॉलर के फंडिंग राउंड का हिस्सा है, जिसमें सॉफ्ट बैंक (SoftBank) और NVIDIA ने भी 30-30 अरब डॉलर का निवेश किया। इस निवेश राउंड के बाद ओपनएआई का प्री-मनी वैल्यूएशन 730 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

तकनीकी मोर्चे पर नई पहल

ऐसा समझा जा रहा है कि इस साझेदारी के तहत अमेजन वेब सर्विसेस (Amazon Web Services) और ओपनएआई मिलकर एक नया स्टेटफुल रनटाइम एनवायरमेंट (Stateful Runtime Environment) विकसित करेंगे। यह प्लेटफॉर्म ओपनएआई के एआई मॉडलों पर आधारित होगा और अमेजन बेडरॉक (Amazon Bedrock) पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस नए डेवलपर टूल से एआई मॉडल्स को कंप्यूटिंग, मेमोरी और पहचान जैसी क्षमताओं तक सहज पहुंच मिलेगी। सिस्टम पुराने कार्यों को याद रखेगा, सॉफ्टवेयर टूल्स और डेटा सोर्स के साथ काम करेगा और लंबे वर्कफ्लो या जटिल प्रोजेक्ट्स को आसानी से संभालेगा।

AWS पर यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह ऑप्टिमाइज्ड होगा और अमेजन बेडरॉक एजेंट कोर (Amazon Bedrock AgentCore) के साथ एकीकृत रहेगा। इससे एआई एजेंट्स और एप्लिकेशन AWS के अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सुचारु रूप से काम कर सकेंगे। इसे कुछ महीनों में लॉन्च करने की उम्मीद है।

एंटरप्राइज के लिए नया प्लेटफॉर्म

इस समझौते के तहत AWS, ओपनएआई के OpenAI Frontier प्लेटफॉर्म का एक्सक्लूसिव थर्ड-पार्टी क्लाउड डिस्ट्रीब्यूटर बनेगा।

फ्रंटियर (Frontier) एक एडवांस्ड एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म है, जहां कंपनियां एआई एजेंट्स की टीमें बनाने के साथ प्रबंधित कर सकती हैं। ये एजेंट्स वास्तविक बिजनेस सिस्टम्स पर साझा कॉन्टेक्स्ट, गवर्नेंस और हाई-सिक्योरिटी के साथ काम करेंगे। इससे कंपनियों को बिना जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर संभाले सीधे प्रोडक्शन-लेवल एआई समाधानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

क्लाउड एग्रीमेंट और चिप टेक्नोलॉजी

ओपनएआई और AWS ने अपने मौजूदा 38 अरब डॉलर के मल्टी-ईयर क्लाउड एग्रीमेंट को बढ़ाकर 138 अरब डॉलर (8 साल के लिए) कर दिया है। इस समझौते के तहत ओपनएआई AWS के Trainium चिप्स पर लगभग 2 गीगावॉट क्षमता का उपयोग करेगा।

इसमें Trainium3 और 2027 से उपलब्ध होने वाले Trainium4 चिप्स शामिल हैं। ये चिप्स बेहतर प्रदर्शन, ज्यादा मेमोरी और ऊर्जा दक्षता प्रदान करेंगे। इससे बड़े पैमाने पर एआई मॉडल्स को तेज और किफायती तरीके से चलाया जा सकेगा।

साथ ही, दोनों कंपनियां अमेजन के ग्राहक-उन्मुख एप्लिकेशन और प्रोडक्ट्स के लिए कस्टमाइज्ड मॉडल्स विकसित करेंगी जो अमेजन की Nova मॉडल्स फैमिली के साथ पूरी तरह मेल खाएंगे। यह साझेदारी एंटरप्राइज सेक्टर, स्टार्टअप्स और आम उपभोक्ताओं के लिए एआई को और अधिक सक्षम, तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Prev Article
पिछले साल के आखिरी तीन महीनों में देश की अर्थव्यवस्था 7.8% की दर से बढ़ी
Next Article
आंध्र प्रदेश रेयर अर्थ और टाइटेनियम खनन के साथ घरेलू सप्लाई चेन मजबूत करेगा

Articles you may like: