🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम मिदनापुर में रंग-बिरंगे फूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बसंतोत्सव संपन्न

राजा नरेंद्र लाल खान वूमेंस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव, छात्राओं ने की शानदार प्रस्तुति।

By रजनीश प्रसाद

Feb 28, 2026 12:30 IST

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर स्थित राजा नरेंद्र लाल खान वूमेंस कॉलेज (स्वायत्त) में 27 फरवरी 2026 को बसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर पूरी तरह रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजा हुआ था। चारों ओर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सपना घोड़ाई द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नृत्य, गीत, कविता-पाठ और नाटक जैसी विभिन्न प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। सभी छात्राएँ पीले रंग के पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर आई थीं जिससे पूरा वातावरण बसंत के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समूह नृत्य और लोकगीत प्रस्तुति रही। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। छात्राओं की ऊर्जा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

समारोह के अंत में बंगाल की प्रसिद्ध लोक गायिका पौशाली बैनर्जी एवं उनके बैंड समूह ने अपने मधुर गीत-संगीत से समां बांध दिया। उनके सुरों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया और उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

बसंतोत्सव का यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार रहा। इस कार्यक्रम ने छात्राओं में आपसी प्रेम, सहयोग और सांस्कृतिक भावना को और अधिक मजबूत किया। कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का आश्वासन दिया।

Prev Article
युवा साथी और लक्ष्मी भंडार के फॉर्म भरने के दौरान ‘प्रेशर चेक’ स्वास्थ्य शिविर

Articles you may like: